फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Transport businessmen met Rajya Sabha MP

परिवहन महासंघ ने सांसद नरेश बंसल को दिया ज्ञापन

Sun, 06 Jun 2021 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Transport businessmen met Rajya Sabha MP
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को ज्ञापन देते उत्तराखंड परिवहन महासंघ के पदाधिकारी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। उत्तराखंड परिवहन महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सभा सांसद नरेश बंसल को समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

सांसद ने परिवहन व्यवसायियों की उचित मांगों का निराकरण करने का आश्वासन दिया।
संघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने सांसद को अवगत कराया कि परिवहन व्यवसाय को पुनर्जीवित करने के लिए प्रदेश सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की गई। उन्होंने कहा कि वह कई मांगों को जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन आज परिवहन व्यावसायियों के हित में प्रदेश सरकार की ओर कोई फैसला नहीं लिया गया। सांसद नरेश बंसल ने कहा कि वह परिवहन व्यवसायियों की समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से वार्ता करेंगे। वहीं महासंघ की ओर से 11 सदस्य आंदोलन संचालन समिति का गठन किया गया, जिसमें महंत विनय सारस्वत, बलवीर सिंह नेगी, विजय पाल सिंह रावत, नवीन चंद रमोला, बालम सिंह मेहरा, विनोद भट्ट, सुनील चौधरी, अवतार सिंह भगत, हेमंत डंग, अमित पाल और राजेंद्र लांबा को शामिल किया गया है। नवीन तिवारी को सूचना मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आगामी आंदोलन की रूपरेखा समिति के तत्वाधान में बनाई जाएगी।

इस अवसर पर टीजीएमओ के उपाध्यक्ष बलवीर सिंह रौतेला, यातायात के उपाध्यक्ष नवीन चंद रमोला, प्यार सिंह गुनसोला, बृजेश उनियाल, आशुतोष शर्मा, राजेश व्यास आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed