फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Transit camp for Chardham pilgrims to be ready in 2021

2021 में बनकर तैयार होगा चारधाम यात्रियों के लिए ट्रांजिट कैंप

Mon, 03 Feb 2020 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Transit camp for Chardham pilgrims to be ready in 2021
चारधाम यात्रा के लिए निर्माणाधीन ट्रांजिट कैंप। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा जाने वाले पर्यटकों के लिए चंद्रभागा के समीप पर्यटन विभाग की भूमि पर ट्रांजिट कैंप-रजिस्ट्रेशन कार्यालय का निर्माण कार्य जोरों से जारी है। पर्यटकों की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखकर 10 करोड़ की लागत से ट्रांजिट कैंप का निर्माण किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था के अनुसार कैंप का कार्य वर्ष 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें, वर्ष 2013 में केदारनाथ त्रासदी की जलप्रलय में हजारों तीर्थयात्री चपेट में आ गए थे। इसके बाद सरकार ने इस यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए ट्रांजिट हॉस्टल योजना पर काम करना शुरू किया। पर्यटन विभाग ने ट्रांजिट कैंप योजना का खाका तो तैयार किया। मगर भूमि उपलब्ध न होने के कारण योजना परवान नहीं चढ़ी। इसके बाद यहां चंद्रभागा और गोपालनगर के पास 3.70 हेक्टेअर वन भूमि को जनवरी 2019 में पर्यटन विभाग को ट्रांसफर किया गया। करीब साल बीतने के बाद आखिरकार पिछले कुछ दिनों पूर्व कार्यदायी संस्था बिडकुल ने यहां में काम शुरू कर दिया है। वर्तमान में 45 मीटर लंबी और चौड़ी बिल्डिंग निर्माण के लिए खुदाई का कार्य पूरा हो चुका है। बिडकुल के जेई राहुल ने बताया कि पर्यटन विभाग के निर्देश पर ट्रांजिट कैंप का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। मौसम आदि का कोई व्यवधान नहीं हुआ तो जुलाई 2021 तक ट्रांजिट कैंप का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

भविष्य की योजनाओं को देख बन रही बिल्डिंग
ट्रांजिट कैंप की बिल्डिंग का निर्माण ग्राउंड से सिक्स फ्लोर की मजबूती को ध्यान मेें रख किया जा रहा है। हालांकि फिलहाल यहां केवल तीन फ्लोर का ही निर्माण किया जाना है। मगर विभागीय सूत्रों के अनुसार भविष्य को योजनाओं को ध्यान में रख आने वाले समय में इस बिल्डिंग के ऊपर और निर्माण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों के कार्यालय बनेंगे
ट्रांजिट कैंप का निर्माण भूतल, प्रथम और द्वितीय तल में होगा। इसमें भूतल में दो मल्टीपल टिकट काउंटर होंगे। इसमें महिला, पुरुष के अलावा सीनियर सिटीजन और विकलांगों के लिए अलग से सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा इसी तल में बैंक व एटीएम सुविधा भी उपलब्ध होगी। पर्यटन विभाग और चारधाम यात्रा से जुड़ा संयुक्त रोटेशन का कार्यालय भी यहां होगा। प्रथम तल में दुकानें लगेंगी। इन दुकानों में यात्रियों के लिए भोजन आदि सुविधाएं होंगी। द्वितीय तल मेें यात्रियों के लिए ठहरने की व्यवस्था होगी। करीब एक समय में 150 यात्री यहां ठहर सकेंगे।
लिफ्ट समेत कई सुविधाएं भी होंगी
ट्रांजिट कैंप में चढ़ने उतरने के लिए सीढ़ियों के अलावा लिफ्ट भी लगी होगी। इसके अलावा यहां प्रत्येक तल में टॉयलेटों की भरपूर सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही यहां दिव्यांगों के आने जाने के लिए रैंप सुविधा भी होगी।

250 बसों की होगी पार्किंग सुविधा
फिलहाल यहां केवल ट्रांजिट कैंप का कार्य निर्माणाधीन है। पर्यटन विभाग की ओर से यहां चारधाम यात्रा के दौरान बाहर से आने वाले वाहनों को यहां खड़ा करने की सुविधा उपलब्ध होगी। एक बार में करीब 250 से अधिक वाहनों को यहां खड़ा किया जा सकेगा। यहां अवैध रूप से बसे कुछ अतिक्रमणकारियों की वजह से यहां वाहन पार्किंग निर्माण का कार्य अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed