{"_id":"e01cb4026e7c0daba368fe01769bf7a9","slug":"trafic-jam-in-kartik-purnima-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर दिनभर लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर दिनभर लगा रहा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Wed, 25 Nov 2015 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर गंगा स्नान और तीर्थ दर्शन के लिए तीर्थनगरी पहुंचे श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को यातायात अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। इस दौरान ट्रैफिक प्लान के अभाव में पूर्वाह्न से ही बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगना शुरू हो गया था। पूरे दिन पर्यटक वाहन हाईवे पर रेंगरेंग कर आगे बढ़ते दिखे। पुलिस-प्रशासन की ओर से यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए कोई विशेष प्रयास नहीं किया गया।
बुधवार सुबह से ही नगर में यात्री वाहनों की आमद बढ़ने लगी थी, मगर पुलिस ने पर्व विशेष पर भी भीड़भाड़ के दृष्टिगत यातायात दुरुस्त रखने को कोई व्यवस्था नहीं की। लिहाजा पूर्णाह्न से बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर वाहनों के ब्रेक लगने लगे। पूरे दिन हाईवे पर वाहन रेंग रेंगकर आगे बढ़े। इससे तीर्थयात्रियों को परेशान होना पड़ा। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तो तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी व्यवस्था बनाते दिखे, लेकिन अन्य जगह जाम खोलने के कोई प्रयास नहीं किए गए।