{"_id":"6b01aab70f06c64f6b0ea7cd","slug":"traffic-system-disrupted-due-to-encroachment-in-markets-rishikesh-news-c-5-1-drn1027-1117258-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बाजारों में अतिक्रमण से बिगड़ी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बाजारों में अतिक्रमण से बिगड़ी यातायात व्यवस्था
विज्ञापन
तीर्थनगरी के बाजारों में बढ़ता अतिक्रमण यातायात व्यवस्था के लिए गंभीर समस्या बन गया है। दुकानदारों ने सड़कों तक सामान फैला रखा है जबकि फुटपाथों पर मैकेनिकों ने कब्जा जमा लिया है। इससे बाजारों के मुख्य मार्ग संकरे हो गए हैं और लोगों को आए दिन जाम से जूझना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि लगातार शिकायतों के बावजूद नगर निगम की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
घाट रोड, क्षेत्र रोड, मुखर्जी मार्ग, लाजपत राय मार्ग, सुभाष चौक, दून तिराहे से कोयल घाटी तक अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। त्योहारी सीजन में वाहनों का दबाव बढ़ने से हालात और बिगड़ जाते हैं। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों के साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को भी भुगतना पड़ रहा है।
कई बार अतिक्रमण के कारण दुकानदारों और पर्यटकों के बीच कहासुनी भी हो जाती है। स्थानीय निवासी मदन शर्मा और राकेश पुंडिर ने बताया कि दुकानों के बाहर सामान फैलाने से बाजारों में आवाजाही मुश्किल हो गई है। दून तिराहे से कोयल घाटी तक सड़क किनारे फैला अतिक्रमण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा रहा है। आवास-विकास निवासी रामकुमार संगर के अनुसार, इस समस्या को लेकर नगर निगम को कई बार लिखित शिकायत दी गई है। सीएम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
फुटपाथों पर कब्जे के कारण पैदल चलने वालों को मजबूरन सड़क पर चलना पड़ रहा है जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। धार्मिक और पर्यटन नगरी की पहचान रखने वाले ऋषिकेश में पर्यटकों को भी बाजारों में जाम और अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई और फुटपाथों को कब्जामुक्त कराने की जरूरत महसूस की जा रही है।
अधिकारियों को बाजारों में भे कर निरीक्षण करवाया गया है। जल्द ही बाजारों और मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।- विजय नाथ शुक्ल, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश।