{"_id":"c36c7ec1ea8f7e3935c9eccea0b5bb75","slug":"traffic-police-tight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज वाहन चलाने वालों की खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज वाहन चलाने वालों की खैर नहीं
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Mon, 08 Feb 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी पुलिस प्रशासन ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है। पुलिस ने यात्रा के दौरान दुर्घटनाएं रोकने के लिए तेज रफ्तार वाहन चालकों के खिलाफ मुहिम शुरू करने की बात कही है। इसके लिए यात्रा मार्गों पर विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग, बैनर और बोर्ड चस्पा कर हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा ऐसे वाहनों पर सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। एसपी ने बताया कि तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के लाइसेंस रद्द करने के साथ ही उनके खिलाफ संबंधित कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रविवार को थाना मुनिकीरेती में टिहरी के पुलिस अधीक्षक बलेंदरजीत सिंह पत्रकारों से मुखातिब हुए।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा में एंटी रस ड्राइविंग हेल्पलाइन पर चर्चा की। एसपी ने कहा कि वाहनों में ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार, नशे में ड्राइविंग करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उन्होंने क्षेत्र के आम नागरिकों से एसएमएस, व्हाट्स एप, या हेल्पलाइन नंबर पर कंट्रोल रूम को सूचना देने की अपील भी की।
विज्ञापन
बताया गया कि इस तरह के कार्यों में संलिप्त चालकों के पकड़े जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सोमवती अमावस्या पर्व पर रहेगी सुरक्षा चाक चौबंद
पुलिस अधीक्षक बलेंदरजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को सोमवती अमावस्या कुंभ स्नान पर्व के लिए तीर्थ क्षेत्र में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी गई हैं। मेला प्रशासन की ओर से जगह-जगह पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा संबंधी दिक्कतों से जूझना नहीं पडे़गा।