फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tourists enjoy rafting

मौसम खुशगवार होने के बाद तीर्थनगरी में सैलानियों ने उठाया राफ्टिंग का लुत्फ

Sun, 30 Jan 2022 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Tourists enjoy rafting
05 ब्रह्मपुरी राफ्टिंग प्वांइट पर राफ्टिंग का आनंद लेने के लिए उमड़ी पर्यटकों की भीड़। - फोटो : RISHIKESH
पर्वतीय क्षेत्रों में बीते दिनों हो रही बर्फबारी और बारिश ने मैदानी भागों में भी ठंड और ठिठुरन बढ़ा दी है। शीतलहर से तीर्थनगरी में सैलानियों की चहलकदमी भी कम हो गई थी, लेकिन बीते दो दिनों से हल्की धूप ने पर्यटकों को तीर्थनगरी की ओर खींच लिया। गुनगुनी धूप होने के कारण यहां सैलानियों ने राफ्टिंग का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

रविवार को वीकेंड पर लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्र में सैलानियों की आवाजाही देखने को मिली। गुनगुनी धूप में सैलानियों ने यहां राफ्टिंग का आनंद लिया। शिवपुरी, ब्रह्मपुरी और क्लब हाउस राफ्टिंग प्वाइंट पर सैलानियों की भीड़ देखने को मिली। सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक गंगा नदी में रंग-बिरंगी राफ्टें तैरती हुईं दिखाई दीं। गंगा नदी रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि रविवार को क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही देखने को मिली। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण और नए वैरिएंट के चलते तीर्थनगरी में सैलानियों की चहलकदमी कम हो गई थी। जंगल कैंपों में भी पर्यटक अब धीरे-धीरे रुख करने लगे हैं। इन दिनों क्षेत्र में वही पर्यटक आवाजाही कर रहे हैं, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed