{"_id":"57129e8b4f1c1b326e4a6f9f","slug":"tourist-swept-away-in-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबा हरियाणा का पर्यटक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबा हरियाणा का पर्यटक
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sun, 17 Apr 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश में पहले भी कई बार डूब चुके है पर्यटक
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा में नहाते समय पानी के तेज बहाव में आने से हरियाणा का एक पर्यटक डूबकर लापता हो गया। जबकि उसके दो दोस्तों को डूबने से बचा लिया गया। लापता की तलाश में पुलिस ने नदी में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। मामले की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
शनिवार को वीकेंड पर हरियाणा से कुछ दोस्त लक्ष्मणझूला घूमने आए थे। भ्रमण के दौरान वे मस्तराम घाट पहुंचे और गर्मी का अहसास होने पर तीन युवक नहाने के लिए गंगा में उतर गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तैरते हुए नदी में थोड़ा आगे बढ़े थे, तभी पानी के तेज बहाव में आकर डूबने लगे। उन्हें डूबता देख घाट के किनारे बैठे दोस्तों ने शोर मचाया। शोर सुनकर घाट पर मौजूद एक विदेशी उन्हें बचाने के लिए गंगा में कूद पड़ा और बमुश्किल दो युवकों को पकड़कर पानी से सुरक्षित बाहर ले आया, जबकि एक युवक पानी में लापता हो गया। पुलिस ने उसकी पहचान पंकज कुमार (23) पुत्र सुखवीर निवासी झज्जर, हरियाणा के रूप में कराई।
विज्ञापन
पुलिस ने लापता युवक की तलाश में घंटों नदी की खाक छानी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। अंधेरा होने पर सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पानी में लापता युवक हरियाणा में सॉफ्टवेयर डेवलपर का कोर्स कर रहा था। वह सात दोस्तों के साथ यहां घूमने आया था। हरियाणा में उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।