{"_id":"62376d36bf7fe410f1211f30","slug":"tourist-from-gujarat-drowned-in-the-affair-of-swimming-rishikesh-news-drn4068584136","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैराकी के शौक के चक्कर में गुजरात का पर्यटक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैराकी के शौक के चक्कर में गुजरात का पर्यटक डूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात से परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आए एक युवक को तैराकी का शौक महंगा पड़ गया। युवक ने तपोवन स्थित सच्चाधाम घाट के पास से गंगा छलांग लगा दी, लेकिन पानी से बाहर नहीं निकला। घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरफ की टीम युवक की तलाश कर रही है। अब तक युवक का कहीं अता पता नहीं चल पाया है।
मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि गुजरात से जयंती भाई अपने परिवार के साथ हरिद्वार घूमने आए थे। रविवार को परिवार हरिद्वार से ऋषिकेश आ गया। यहां सच्चाधाम घाट के पास परिवार गंगा में स्नान करने लगा। इस बीच जयंती भाई का बेटा मनीष (32) निवासी ग्राम सूरत, पोस्ट ऑफिस कामरेज, जिला सूरत, गुजरात एक पत्थर पर चढ़कर गंगा में तैरने के लिए कूद गया, लेकिन वह गंगा से बाहर नहीं निकला। परिवारजनों ने शोर मचाया तो जल पुलिस ने राफ्टिंग गाइड की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जल पुलिस ने युवक की काफी तलाश की, लेकिन वह कहीं नजर नहीं आया। सूचना पर एसडीआरफर की टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ ढालवाला के प्रभारी कविंद्र सजवाण ने बताया कि गंगा में डूबे पर्यटक की खोज में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान में दिक्कतें आ रही हैं।