{"_id":"57339a1d4f1c1bb54d919b14","slug":"tour-operator-will-register-fotomitrik","type":"story","status":"publish","title_hn":" टूर आपरेटर कराएंगे फोटोमीट्रिक पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूर आपरेटर कराएंगे फोटोमीट्रिक पंजीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Thu, 12 May 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते एसडीएम विनीत तोमर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जत्थे में आने वाले श्रद्धालुओं को फोटोमीट्रिक पंजीकरण के लिए कतार में खड़े होकर इंतजार करने की जरूरत नहीं। टूर आपरेटर प्रत्येक श्रद्धालु की फोटो आईडी या फोटो लेकर स्वयं रजिस्ट्रेशन करा सकता है। इस व्यवस्था से फोटोमीट्रिक पंजीकरण केंद्र के काउंटर के बाहर रजिस्ट्रेशन के लिए मारामारी नहीं होगी और श्रद्धालुओं का राहत मिलेगी।
विज्ञापन
बीते दो दिनों से बीटीसी स्थित त्रिलोक सिक्योरिटी कंपनी के फोटोमीट्रिक पंजीकरण केंद्र में तीर्थयात्रियों का सैलाब उमड़ने से अव्यवस्था हावी हो रही है। केंद्र के शेड से बाहर कतार लगने से यात्री चटक धूप में पसीना बहाने को मजबूर हैं। धक्कामुक्की अलग झेलनी पड़ रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए बृहस्पतिवार से नई व्यवस्था लागू की है।
विज्ञापन
एसडीएम विनीत तोमर ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए ग्रुप में आने वाले यात्रियों को पंजीकरण के लिए लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं। टूर आपरेटर सभी यात्रियों की फोटो आईडी, फोटो और अन्य जानकारी एकत्रित कर स्वयं फोटोमीट्रिक पंजीकरण कराएगा। इसका प्रारूप फोटोमीट्रिक पंजीकरण केंद्र को उपलब्ध करा दिया गया है। जिस यात्री के पास फोटोयुक्त आईडी नहीं होगी उसे स्वयं केंद्र में जाकर पंजीकरण करवाना होगा।
विज्ञापन
एक मोबाइल काउंटर होगा अलग
बीटीसी में स्थित फोटोमीट्रिक पंजीकरण केंद्र के बाहर दो मोबाइल वैन काउंटर में से एक को हटाकर बृहस्पतिवार से यात्रा पूछताछ केंद्र के सामने लगाया जाएगा। वाईके गंगवार उपनिदेशक पर्यटन विभाग ने बताया कि इस बाबत पंजीकरण हेड को निर्देशित किया गया है। तीर्थयात्रियों को मौसम की मार से बचाने के लिए शेड की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। नई व्यवस्था से एक जगह भीड़ लगने की समस्या का समाधान होगा।
यात्री नहीं कराएंगे वाहन रजिस्ट्रेशन दर्ज
त्रिलोक सिक्योरिटी सर्विसेज कंपनी के रीजनल हेड श्रीनिवास ने बताया कि तीर्थयात्रियों को पंजीकरण के दौरान वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कराने की जरूरत नहीं है। रजिस्ट्रेशन चालक दर्ज कराएगा। केंद्र में भीड़ लगने की एक वजह यह भी है। जानकारी के अभाव में तीर्थयात्री वाहन की उपलब्धता होने से ठीक पहले फोटोमीट्रिक पंजीकरण के लिए आते हैं, वो समझते हैं कि पंजीकरण में वाहन संख्या भी दर्ज करानी होगी। ऐसे में काउंटर पर दबाव बढ़ने से अव्यवस्था हावी होती है। लिहाजा वाहन के बिना तीर्थयात्री एक दिन पहले भी फोटोमीट्रिक पंजीकरण करा सकते हैं।