{"_id":"66f6cdca862059a80a063e3d","slug":"took-samples-of-cheese-ghee-butter-milk-curd-and-mawa-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-511493-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पनीर, घी, मक्खन, दूध, दही व मावा के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पनीर, घी, मक्खन, दूध, दही व मावा के नमूने लिए
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने डीएम पौड़ी आशीष चौहान के निर्देश पर स्वर्गाश्रम, ऋषिकेश और डोईवाला क्षेत्र में अभियान चलाया। विभिन्न होटल और मिठाई की दुकानों से खाद्य सामग्रियों के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने डीएम के निर्देश पर स्वर्गाश्रम क्षेत्र में स्थित विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानाें का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा ने बताया कि अभियान के दौरान पनीर, घी, मक्खन, दूध, देसी घी, दही और मावा के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था का भी अवलोकन किया। इस दौरान क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में सफाई संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित स्वामी को नोटिस जारी कर व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए गए है। वहीं तीन दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है।