फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tola village is deprived of basic facilities

विधानसभा चुनाव में मतदान न करने की ठान रहे टोला गांव के ग्रामीण

Wed, 09 Feb 2022 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Tola village is deprived of basic facilities
14 विधानसभा चुनाव को लेकर टोला गांव में बैठक करते ग्रामीण। - फोटो : RISHIKESH
यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा टोला में ग्रामीण इस बार विधानसभा चुनाव में वोट न डालने का निर्णय ले रहे हैं। ग्रामीण गांव में बैठक आयोजित कर अन्य ग्रामीणों को विकास नहीं तो वोट नहीं के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम सभा टोला में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि गांव में करीब दो सौ से अधिक मतदाता हैं। ये मतदाता भी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बदलने में मदद करते हैं, लेकिन यह इस गांव के मतदाताओं का दुर्भाग्य है कि उनके गांव का भाग्योदय अभी तक नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें बीमारी में करीब 40 किमी दूर ऋषिकेश के चक्कर काटने पड़ते हैं। सड़क सुविधा नहीं होने के कारण इस गांव के ग्रामीण आज भी दो से तीन किमी की पैदल दूरी नापने को मजबूर हैं। पेयजल की सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीण खड़ी चढ़ाई चढ़कर प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोह रहे हैं। मूलभूत सुविधाएं नहीं होने के कारण गांव से कई परिवार पलायन कर गए हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव में मतदान करने का क्या लाभ है। आज तक किसी भी दल के प्रत्याशी ने इस गांव के मतदाताओं की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने का वादा नहीं किया है।
विज्ञापन

बैठक में कोमल सिंह राणा, सुखदेव सिंह राणा, सोहन सिंह राणा, अंकित सिंह, गोविंद सिंह राणा, नरेंद्र सिंह, राहुल सिंह, जगमोहन सिंह राणा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed