फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Today Lord Shri Ram is going to be consecrated in Ayodhya.

Rishikesh News: राममयी हुई योगनगरी, हर तरफ जयश्रीराम के जयघोष

Mon, 22 Jan 2024 01:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Today Lord Shri Ram is going to be consecrated in Ayodhya.
Iमठ-मंदिरों, चौराहों और घरों को सजाया गया, श्रीराम के स्वागत को भव्य तैयारीI
विज्ञापन




आज अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र में मठ-मंदिरों और घरों को सजाया गया है। नगर निगम, नगरपालिका मुनि की रेती ढालवाला, नगर पंचायत तपोवन, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक, श्यामपुर, रायवाला आदि क्षेत्रों में हर घर, हर आंगन भगवान राम के स्वागत की तैयारियों में जुटा है। गली-मोहल्लों से लेकर बाजारों में जयश्री राम के जयकारों से पूरा माहौल राममयी हो रहा है। त्रिवेणी घाट सहित सार्वजनिक स्थल और चौराहों को भव्य रूप से सजाया गया है।

रविवार को नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला स्थित मधुबन आश्रम में सुबह से शाम तक साफ-सफाई का काम चला। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने मंदिर परिसर में सफाई की। आश्रमाध्यक्ष स्वामी परमानंद दास महाराज ने बताया कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर 22 जनवरी को आश्रम परिसर से नगर क्षेत्र में भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आश्रम परिसर में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। आश्रम परिसर में दीये के माध्यम से जय श्री राम लिखा जाएगा। जिसमें रामभक्त बढ़चढ़कर प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम समापन के बाद रामभक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन






Iआज निशुल्क करें ई-रिक्शा पर सवारीI



राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्तराखंड देवभूमि ई-रिक्शा एसोसिएशन और योगनगरी ई-रिक्शा एसोसिएशन में जबर्दस्त उत्साह है। एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार से निशुल्क ई-रिक्शा यात्रा शुरू की गई है। निशुल्क यात्रा 22 जनवरी तक रहेगी। एसोसिएशन की ओर से शहर के अधिकतर रूटों पर ई-रिक्शा संचालन किया जाएगा और सवारियों से किराया नहीं लिया जाएगा। रविवार को पौराणिक वीरभद्र महादेव मंदिर परिसर से शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल श्री राम झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान देवभूमि ई-रिक्शा संगठन के अध्यक्ष नंदकिशोर जाटव, योगनगरी ई-रिक्शा संगठन के अध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, सुमित पंवार, कपिल गुप्ता, शिव कुमार गौतम, संजीव पाल, राजू नरसिम्हा, देवदत्त शर्मा, राजीव बर्थवाल, धर्मेंद्र, आकाश, दीपक नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम प्रतिष्ठा के लिए सजा नेरचौक बाजार  संवाद

राम प्रतिष्ठा के लिए सजा नेरचौक बाजार  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed