{"_id":"586164d94f1c1b2a41eec03d","slug":"tirthnagri-today-will-not-run-auto-vikram","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थनगरी में आज नहीं चलेंगे ऑटो-विक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थनगरी में आज नहीं चलेंगे ऑटो-विक्रम
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
auto
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए परमिट जारी होने के विरोध में ऋषिकेश विक्रम-ऑटो महासंघ ने मंगलवार को विक्रम-ऑटो की सेवाएं पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया है। इसके चलते तीर्थनगरी क्षेत्र में मंगलवार को ऑटो-विक्रम के पहिए पूरी तरह से जाम रहेंगे। ऐसे में घर से आफिस और बाजार की दूरी लोगों को पैदल ही नापनी पड़ेगी।
विज्ञापन
ऋषिकेश विक्रम-ऑटो महासंघ के अध्यक्ष सोमनाथ अरोड़ा का कहना है कि क्षेत्र में 1200 ऑटो और रिक्शा पहले ही संचालित हो रहे हैं। जो क्षेत्र की जनसंख्या के हिसाब से पर्याप्त हैं। नए विक्रम और ऑटो के परमिट जारी होने से क्षेत्र में जाम की समस्या बढ़ेगी। नगर क्षेत्र में ऑटो-विक्रम के लिए कही भी पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं है।
विज्ञापन
हड़ताल के चलते सबसे अधिक समस्या मुनिकीरेती, तपोवन, श्यामपुर, रायवाला क्षेत्र के लोगों को उठानी पड़ेगी। क्योंकि इन क्षेत्र में अधिकांश लोग ऑटो-विक्रम से ही आवागमन करते हैं। एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी का कहना है कि ऑटो विक्रम की हड़ताल के मद्देनजर लोगों को सुविधा देने के लिए कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन