फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   ticket reservation counter will not stop

बंद नहीं होगा टिकट आरक्षण काउंटर

Tue, 12 Apr 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Tue, 12 Apr 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
ticket reservation counter will not stop
रेलवे स्‍टेश्‍ान - फोटो : amar ujala

रेलवे स्टेशन पर एक भी टिकट आरक्षण काउंटर बंद नहीं होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों काउंटर पूर्व की तरह कार्य अवधि में खुले रहेंगे। आरक्षण कक्ष में स्टाफ की कमी भी दूर होगी।

विज्ञापन


सोमवार को दौरे पर आए मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद प्रमोद कुमार ने एक अप्रैल से स्टेशन पर बंद हुए टिकट आरक्षण काउंटर को खोलने के निर्देश दिए। डीआरएम ने स्टेशन परिसर में सुरक्षा, स्वास्थ्य, टिकट बुकिंग आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्टेशन परिसर में नवनिर्मित वाशिंग लाइन को भी देखा। स्टेशन अधीक्षक आरपी मीणा ने बताया कि वाशिंग लाइन सप्ताहभर पहले शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


हेमकुंड एक्सप्रेस और मेला स्पेशल ट्रेन में वाशिंग लाइन से ही पानी भरा जा रहा है। डीआरएम ने बताया कि 22 अप्रैल को अर्द्धकुंभ का स्नान है, जिसमें भीड़ के मद्देनजर रेलवे सुविधाएं जुटा रहा है। स्टेशन अधीक्षक आरपी मीणा ने बताया कि स्टेशन पर वाहन पार्किंग की जल्द व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसर के जाते ही अव्यवस्था हावी
सोमवार को जब तक रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक रहे तब तक व्यवस्थाएं दुरुस्त रहीं। दुपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की अलग से व्यवस्था रही। स्टेशन के बाहर के बेतरतीब ढंग से खड़ी रहने वाली रेहड़ी, ठेली भी गायब रहीं।


स्टेशन में सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त रही, लेकिन डीआरएम के जाते ही स्टेशन फिर अपने पुराने रंग में रंग गया। प्लेटफार्म में विकलांगों के प्रवेश के लिए बने मार्ग के सामने दुपहिया वाहन आड़े-तिरछे खड़े हो गए। स्टेशन के बाहर रेहड़ी-ठेली वालों ने कब्जा जमा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed