{"_id":"5d619f088ebc3e93d62ae67f","slug":"three-water-areas-developed-as-tourism-rishikesh-news-drn317386173","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पानी क्षेत्र पर्यटन के तौर पर हो विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पानी क्षेत्र पर्यटन के तौर पर हो विकसित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीन पानी व छिद्दरवाला में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पेयजल विभाग और वन विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में प्राकृतिक जल उपलब्ध कराने व तीन पानी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए अधिकारियों को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। छिद्दरवाला, तीन पानी से बहने वाली नदी के जलस्तर को देखते हुए उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को इस नदी के पानी को ऋषिकेश विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों श्यामपुर, भटटोवाला, खैरी कला, प्रेम बिहार, लक्कड़ घाट, बैटरी फॉर्म, हॉट रोड़, टीचर कॉलोनी, भल्ला फार्म आदि क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा।
उन्होंने कहा है कि इस नदी के प्राकृतिक जल स्रोतों से निकलने वाला पानी शुद्ध है। इस पानी से 15,000 से अधिक की आबादी लाभान्वित होगी। शहरी क्षेत्रों में अत्यधिक ट्यूबवेल लगने के कारण भूमिगत जल में कमी आ रही है। भविष्य में पानी की कमी ना हो बहते हुए जल स्रोत से पानी की शुद्धता के आधार पर क्षेत्रवासियों को पेयजल उपलब्ध कराया जाना समय की आवश्यकता है। कहा कि तीन पानी क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत रमणीक है। इस स्थान को पर्यटकों के लिए विकसित किया जाए। ऋषिकेश व हरिद्वार के नजदीक होने के कारण यहां पर पर्यटन की दृष्टि से अपार संभावना है।
इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल पीके गागटे, डीएफओ राजीव धीमान, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नमित रमोला, रेंजर आरपीएस नेगी, देवेंद्र नेगी, हरीश कक्कड़, बलविंदर सिंह, विधानसभा अध्यक्ष के विशेष कार्य अधिकारी ताजेंद्र नेगी, रोशन कुडियाल, प्रदीप नेगी, राजवीर रावत, नरेंद्र रावत, फॉरेस्टर महेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।