फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Three roadways buses stopped on the way due to sudden

Rishikesh News: दिल्ली से गोपेश्वर, गुप्तकाशी और पौड़ी आ रही बसें रास्ते में खराब

Sun, 28 Jan 2024 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Three roadways buses stopped on the way due to sudden
Iरोडवेज की तीन बसों के रास्ते में खड़ी होने से यात्रियों की फतीहत, दूसरी बसों से भेजा गया
विज्ञापन

I

I
I

Iरात दो बजे नारसन बाॅर्डर पर ठंड से ठिठुर गए यात्रीI

दिल्ली से गढ़वाल के अलग-अलग रूटों पर आने वाली रोडवेज की तीन बसें शुक्रवार रात अचानक खराब होने से रास्ते में खड़ी हो गई। बसों के खराब होने से रात में यात्रियों को ठंड में ठिठुरना पड़ा। काफी इंतजार के बाद रात में यात्रियों को दूसरी बसों से भेजा गया।

शुक्रवार को रात 11:15 बजे रोडवेज संख्या यूके 7पीए-4197 दिल्ली से ऋषिकेश गोपेश्वर के लिए निकली थी। रात को दो बजे बस मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर के पास पहुंची तो खड़ी हो गई। बस में सवार अधिकांश यात्री गहरी नींद में सोए थे। जैसे ही जंगल में बस खराब हुई तो यात्री परेशान हो गए। चालक-परिचालक ने यात्रियों को बस के खराब होने की सूचना दी तो कई यात्री आग बबूला हो गए।
विज्ञापन




वहीं बस संख्या यूके 7पीए-4226 इसी रात को ढाई बजे नारसन बार्डर पर खराब हो गई। यह बस दिल्ली से गुप्तकाशी आ रही थी। इस बस में सवार यात्री भी दूसरी बस के इंतजार ठंड में ठिठुरते रहे। वहीं चंडीगढ़ से पौड़ी जाने वाली रोडवेज बस यूके 7पीए-3284 की रायवाला बाजार के पास टाई रॉड की गोली निकल गई। जिससे रास्ते में खड़ी हो गई। इसके यात्रियों को दूसरी बस से ऋषिकेश पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


I
I

I
I

Iरोडवेज मुख्यालय से संंबंधित डिपो में मांग के अनुरूप पार्ट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बसों को चेक करने के बाद ही रूट पर भेजा जा रहा है, ताकि यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो। - जेके शर्मा, मंडलीय महाप्रबधंक (तकनीकी)I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed