{"_id":"573640d04f1c1b496991a061","slug":"three-rebels-riding-on-bicycles-can","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल पर सवार हो सकते है तीन बागी विधायक! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल पर सवार हो सकते है तीन बागी विधायक!
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sat, 14 May 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : filephoto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के तीन बागी विधायक जल्द साइकिल की सवारी कर सकते है। सपा प्रदेश सचिव रमेश चंद्र गौड़ ने दावा किया कि तीनों विधायक पार्टी आलाकमान के संपर्क में है। हालांकि उन्होंने विधायकों के नामों को सार्वजनिक नहीं किया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को बीटीसी स्थित प्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में सपा प्रदेश सचिव गौड़ ने कहा कि कांग्रेस के बागी विधायक सपा में शामिल होने पर वो उनका भव्य स्वागत करेंगे। प्रदेश बनने के बाद ग्यारह मुख्यमंत्री बनने पर उन्होंने दुख जताया। कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व. विनोद बड़थ्वाल के उत्तराखंड के लिए गए कार्य को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
स्व. बड़थ्वाल के प्रयास से परिसंपत्ति का बंटवारा, जिसमें 17 नहरें उत्तराखंड को दी गई और उप्र-उत्तराखंड परिवहन निगम का कई वर्षों से चल रहे विवाद को समाप्त किया। भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हए दोनों दल कुंभ घोटाला, आपदा घोटाला और दवा घोटाले को दबा रही है। तल्ख लहजे में कहा कि रावत सरकार आपदा पर श्वेत पत्र जारी करे। प्रदेश सचिव ने कि यदि सपा सत्ता में आई तो गांवो से हो रहे पलायन को रोकने, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता और जनता को सस्ता राशन उपलब्ध कराएगी। इस मौके पर पार्टी नेता अशोक ग्रोवर, रणजीत वैद्य, भूपेंद्र राणा, हुकम असवाल मौजूद थे।
विज्ञापन