{"_id":"696bf72443f637233504dcf0","slug":"three-players-selected-for-the-championship-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-881529-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: चैंपियनशिप के लिए तीन खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: चैंपियनशिप के लिए तीन खिलाड़ी चयनित
Sun, 18 Jan 2026 02:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय सीनियर मुएथाई चैंपियनशिप में तीन खिलाड़ी चयनित। स्रोत-जागरूक पाठक
उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी गुमानीवाला के तीन खिलाड़ियों का चयन 7वीं राष्ट्रीय सीनियर मुएथाई (थाई बॉक्सिंग) चैंपियनशिप के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी आगामी 21 से 25 जनवरी तक हैदराबाद स्थित एसएस कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाली चैंपियनशिप में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
एकेडमी की कोच प्रज्ञा जोशी ने बताया कि शानदार प्रदर्शन के आधार पर सुयांशू कैंतुरा, संचिता पोखरियाल और सपना जवाड़ी का चयन किया गया है। ये तीनों खिलाड़ी उत्तराखंड की 10 सदस्यीय टीम का हिस्सा होंगे। प्रतियोगिता में देशभर से 800 से अधिक चयनित फाइटर्स भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी बीते 10 महीनों से एकेडमी में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। मुएथाई एकमात्र ऐसा मार्शल आर्ट खेल है, जिसे ओलंपिक काउंसिल के अंतर्गत एशियन यूथ गेम्स, एशियन इंडोर गेम्स, वर्ल्ड गेम्स, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स और वर्ल्ड मिलिट्री गेम्स में शामिल किया जाता है।