फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Three people report positive in AIIMS

एम्स में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Wed, 22 Jul 2020 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three people report positive in AIIMS
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पिछले 24 घंटे में हुई कोविड सैंपल जांच में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिसमें एक स्थानीय व्यक्ति भी शामिल है।
विज्ञापन

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि ऋषिकेश निवासी एक 34 वर्षीय व्यक्ति 19 जुलाई को बुखार व खांसी की शिकायत के साथ एम्स इमरजेंसी में आया था, जहां चिकित्सकों ने उसका कोविड सैंपल लिया गया था। इसके बाद से संस्थागत आइसोलेशन में है। उक्त व्यक्ति की रिपोर्ट सोमवार देर शाम कोविड पॉजिटिव पाई गई है। बताया गया कि उक्त व्यक्ति का हरिद्वार स्थित एक फैक्ट्री के कोविड पॉजिटिव कर्मचारियों से प्राइमरी कॉन्टेक्ट रहा है। हाल ही में सिडकुल, हरिद्वार की उक्त फैक्ट्री के बहुत से कर्मचारियों की कोविड सैंपलिंग रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे नजदीकी कोविड केयर सेंटर में दाखिल होने को कहा गया है।
विज्ञापन

दूसरा मामला हरिद्वार क्षेत्र का है। कनखल, हरिद्वार निवासी एक 62 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला का पति भी कोविड पूर्व में पॉजिटिव पाया गया है, महिला अपने पति के प्राइमरी कॉन्टेक्ट में रही है। महिला को नजदीकी कोविड केयर सेंटर में एडमिट होने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मामला पागना, चमोली क्षेत्र का है। चमोली निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति बुखार व खांसी की शिकायत के साथ बीती 19 जुलाई को एम्स इमरजेंसी में आया था, जहां उसका सैंपल लिया गया था। इसके बाद उसे संस्थागत कर दिया गया था। उसकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। उक्त व्यक्ति हरिद्वार की एक फैक्ट्री के कर्मचारियों के प्राइमरी कांटेक्ट में रहा है, जिस फैक्ट्री में काफी संख्या में कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित मामलों के बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।
कोरोना के मामले बढ़ने के बाद ग्राम पंचायतें हुई सर्तक
रायवाला। कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा रायवाला, छिद्दरवाला, हरिपुरकलां क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को भी खांडगांव के वार्ड संख्या दो में किराये के कमरे में रह रहे एक और कंपनी के कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही छिद्दरवाला से कुल तीन कोरोना मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। तीनों हरिद्वार सिडकुल की एक कंपनी के कर्मचारी हैं। प्रतीतनगर से अब तक कुल सात लोगों को पॉजिटिव रिपोर्ट के आधार पर भर्ती कराया जा चुका है। इसके अलावा गौहरीमाफी का एक और हरिपुरकलां के पांच मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। इन सब को मिलाकर रायवाला थाना क्षेत्र में मरीजों की संख्या 17 पहुंच गई है। जिसमें अधिकतर मामले सिडकुल कंपनी कर्मियों के हैं।
30 लोगों के किए रेपिड टेस्ट
रायवाला। प्राथमिक स्वास्थ केंद्र रायवाला के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित बहुगुणा ने बताया कि क्षेत्र में मिल रहे मरीजों के सबसे ज्यादा सम्पर्क में आने वाले 30 लोगों की पहचान कर मंगलवार को रेपिड एजी टेस्ट अभियान चलाया गया। जिसकी रिपोर्ट देर शाम तक आएगी।

दो दिन चलेगा सैनिटाइजर अभियान
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापार संगठन और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बैठक कर गांवों में बढ़ रहे संक्रमण के मामलों पर चिंता व्यक्त की। बैठक में निर्णय लिया गया कि शनिवार और रविवार को लॉकडाउन का पूर्णत: पालन किया जायेगा। ग्रामीणों को जागरूक कर बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर निगरानी रखी जायेगी। इसके अलावा बाजार और दुकानों को सैनिटाइज अभियान चलाया जाएगा। बैठक में ग्राम प्रधान छिदद्रवाला कमलदीप कौर, सौबन सिंह कैंतुरा, भगवान सिंह मेहर, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री, उत्तरा कलूडा, व्यापार सगठन से धनराज रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed