{"_id":"470834dd0f8f4566aaed5e16b5d26545","slug":"three-people-injuried-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में परिवार के तीन सदस्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में परिवार के तीन सदस्य घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Fri, 26 Feb 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरभद्र मार्ग पर तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से स्कूटी सवार एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख किशोरी को जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा बीते बुधवार देर रात हुआ।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मोहन प्रसाद (42) पुत्र सुंदर प्रसाद निवासी वीरपूर खुर्द स्कूटी से 12 वर्षीय पुत्र जतिन और 17 वर्षीय पुत्री अंजली को लेकर ऋषिकेश बाजार से घर आ रहे थे। इसी बीच वीरभद्र मार्ग पर आवास विकास कालोनी के समीप सामने से तेज रफ्तार आ रहे एक ऑटो ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में पिता, पुत्र और पुत्री घायल हो गए। सूचना पर 108 आपातकालीन सेवा ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालात खराब होने के कारण चिकित्सकों ने किशोरी को जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि किशोरी की हालत खतरे से बाहर है। तहरीर मिलने पर ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन