फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Three leopards were seen resting on a rock

Rishikesh News: चट्टान पर आराम फरमाते दिखे तीन गुलदार

Thu, 17 Jul 2025 01:54 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 17 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Three leopards were seen resting on a rock

विज्ञापन
ठांगर गांव के समीप आमकाटल तोक में सड़क के पास पत्थरों के ऊपर आराम फरमाते तीन गुलदार दिखाई देने से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदारों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।



घटना मंगलवार अपराह्न तीन बजे की है। ग्रामीण गायों को चराने गांव के समीप खेतों में गए थे। गुलदार पर ग्रामीणों की नजर पड़ते ही उन्होंने पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इस दौरान एक वाहन उधर से गुजर रहा था।वाहन से उतरे सवारियों ने पत्थर फेंककर और शोर मचाकर गुलदार को भगाया। तीनों गुलदार उठकर जंगल की ओर भाग गए। ग्रामीण कुलदीप नेगी ने बताया कि गनीमत रही की गुलदार ने ग्रामीणों के मवेशियों पर हमला नहीं किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि गुलदार गांव के आसपास घूमने से स्कूल आते-जाते बच्चों को लेकर लोग चिंतित हैं। शिकायत करने के बावजूद वन विभाग गुलदार को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। गुलदार अभी तक ग्रामीणों की कई मवेशियों को निवाला बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

कोट



ठांगर गांव में गुलदार दिखने का मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ाई जाएगी। - विपिन जोशी, वन क्षेत्राधिकारी लालढांग रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed