फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Three accused of cheating Rs 46 lakh arrested

46 लाख रुपये ठगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Feb 2020 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Three accused of cheating Rs 46 lakh arrested
रानीपोखरी पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर गिरोह के तीनों आरोपी सदस्य। - फोटो : RISHIKESH
रानीपोखरी पुलिस ने 15 दिन के भीतर रुपये डेढ़ गुना करने का झांसा देकर लोगों से 46 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के चार सदस्य अभी फरार है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की फिराक में थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रानीपोखरी राकेश शाह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना रायवाला में गैंगस्टर अधिनियम में दर्ज मुकदमे से संबंधित आरोपी न्यायालय में आत्म समर्पण करने की फिराक में हैं। इस पर थानाध्यक्ष राकेश शाह ने त्वरित रूप से टीम गठित कर तीनों आरोपियों को आत्मसमर्पण करने से पूर्व गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने तीनों आरोपियों की पहचान नरेश शर्मा पुत्र हरिचन्द्र शर्मा निवासी ग्राम रजना तला थाना पिल्लू खेडी मंडी जिला जिंद हरियाणा, चन्दन कुमार अरोडा पुत्र चरण दास अरोडा निवासी मकान संख्या-114 राजहंस विहार विकासनगर थाना उत्तमनगर नई दिल्ली तथा तिलकराज पुत्र रामनिवास निवासी 2420 अलेवा थाना अलेवा जिला जिंद हरियाणा के रूप में कराई। उन्होंने बताया कि गिरोह के चार सदस्य अभी फरार है।
विज्ञापन

अपराध करने का तरीका
ऋषिकेश। थानाध्यक्ष राकेश शाह ने बताया कि थाना रायवाला क्षेत्रान्तर्गत उमा विहार कॉलोनी में एयरवे इंटर प्राईजेज नाम से आरोपियों ने कंपनी खोली थी। इसकी आड़ में गिरोह अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का लालच देकर उनके द्वारा जमा रुपए को 15 दिन के भीतर डेढ़ गुना करने का लालच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed