{"_id":"575c6b3a4f1c1b8d239c5b99","slug":"threatening-to-short-circuit-power-tools-burnings","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से धमका, बिजली उपकरण फुंके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से धमका, बिजली उपकरण फुंके
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sun, 12 Jun 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
शार्ट शर्किट से फुंका विद्युत मोटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामसभा श्यामपुर के बैटरीफार्म क्षेत्र में बीती रात शार्ट सर्किट से हुए धमाके से कई घरों में बिजली उपकरण फुंक गए। धमाका इतना तेज था कि फर्श तक उखड़ गए। क्षेत्र में इस तरह की यह पांचवीं घटना है।
विज्ञापन
बैटरी फार्म क्षेत्र से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन के काफी झुके होने के कारण आए दिन बैटरी फार्म में शॉर्ट सर्किट से ग्रामीणों का भारी नुकसान हो रहा है। बीते शुक्रवार देर रात अचानक धमाके के साथ लोगों के घरों की बिजली चली गई।
विज्ञापन
विक्रम चौहान का घर के आगे का फर्श बिजली उपकरण, बलदेव पुंडीर का मीटर, बिजली उपकरण, बचन नेगी का मीटर, सीमेंट का पिलर, केवल चौधरी का मीटर और अन्य उपकरण, उम्मेद नेगी, योगेंद्र घिल्डियाल, खुशीराम बलूनी, वीरेंद्र चौहान, मोहन रावत, रामगोपाल व्यास, सुंदर व्यास, हीरामणि व्यास सहित कई उपभोक्ताओं के घरों में नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्य कोमल नेगी ने शनिवार को इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी। अवर अभियंता अमित भट्ट ने मौके पर पहुंच जानकारी ली। इस बीच हाईटेंशन लाइन को देख रहे अधिकारी विनीत कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।