{"_id":"67b63880620ae2dec10969aa","slug":"those-who-wrote-history-did-injustice-to-our-national-heroes-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-623599-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतिहास लिखने वालों ने हमारे राष्ट्र नायकों के साथ अन्याय किया : मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इतिहास लिखने वालों ने हमारे राष्ट्र नायकों के साथ अन्याय किया : मंत्री
Thu, 20 Feb 2025 01:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
चंद्रेश्वर नगर में राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव का 23वां जयंती महोत्सव मनाया गया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम और शौर्यता से मुगल शासक भय मानते थे। अपने पराक्रम से मातृ भूमि का मान बढ़ाने वाले महाराजा सुहेलदेव को इतिहास में वो स्थान नहीं मिला जिसके वो हकदार थे।
मंगलवार देर शाम को चंद्रेश्वर नगर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल व मेयर शंभू पासवान ने महाराजा सुहेलदेव के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि देश का इतिहास वो नहीं है जो भारत को गुलाम बनाने वाले और गुलामी की मानसिकता रखने वालों ने लिखा है।
इतिहास वो है जो लोककथाओं के माध्यम से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जाता है। कहा कि इतिहास लिखने वालों ने हमारे राष्ट्र नायकों के साथ जो अन्याय किया, आज का भारत उसे सुधार रहा है।
विज्ञापन
मेयर शंभु पासवान ने कहा कि 11वीं शताब्दी के प्रतापी शासक व पराक्रमी योद्धा महाराजा सुहेलदेव राष्ट्र नायक के साथ धर्मरक्षक भी थे। लगभग एक हजार वर्ष पूर्व विदेशी आक्रांता से इस धरती को सुरक्षित करने के लिए अपने शौर्य व पराक्रम का प्रदर्शन करने वाले सुहेलदेव की आज जयंती है। कार्यक्रम में पूर्व मेयर अनीता ममगाईं, लल्लन राजभर, वीर बहादुर राजभर, राज कुमार राजभर, सतीश राजभर, प्रमोद राजभर आदि मौजूद रहे।