फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   This is the era of women upliftment and empowerment - Subodh Uniyal

यह नारी उत्थान और सशक्तीकरण का दौर है - सुबोध उनियाल

Thu, 10 Mar 2022 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
This is the era of women upliftment and empowerment - Subodh Uniyal
01 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल। - फोटो : RISHIKESH
कैबिेनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों से अपना परचम लहरा रही हैं। किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों से कमतर नहीं हैं। मौजूदा दौर नारी उत्थान और सशक्तीकरण का दौर है, इसलिए हमें महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
विज्ञापन

बुधवार को महिला दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा नरेंद्रनगर की ओर से ढालवाला में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लखेनीय कार्य करने वाली महिलाओं को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सम्मानित किया। उत्तराखंड बॉडी बिल्डर चैंपियन प्रतिभा थपलियाल, एम्स डॉ. जया चतुर्वेदी, ई-रिक्शा चालक मधु सती को विशिष्ट प्रतिभाओं के लिए सम्मानित किया गया। इसके बाद शास्वत जे पंडित की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समां बांधा। देर रात महिलाएं गीतों पर झूमती हुई नजर आई। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, ऋषिकेश मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती, कार्यक्रम आयोजक भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव बीना जोशी, कुसुम भट्ट, मनीष डिमरी, पुष्पा ध्यानी, शशी कंडारी, इंद्रा आर्य, शोभिता भंडारी, शोभा बड़थ्वाल, सविता डोबरियाल, आरती चैहान, पूरणा सजवाण, लज्जा बिजल्वाण आदि सैकडों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed