फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Preparations Underway for Faculty Recruitment Interviews at Sridev Suman University

Rishikesh News: श्रीदेव सुमन विवि में शिक्षक भर्ती के लिए साक्षात्कार की तैयारी तेज

Fri, 23 Oct 2026 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 23 Oct 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Preparations Underway for Faculty Recruitment Interviews at Sridev Suman University
- राजभवन भेजा गया साक्षात्कार पैनल, आवेदनों की जांच पूरी
विज्ञापन

- आपत्तियों के निस्तारण के बाद तय होगी साक्षात्कार की तारीख
ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 63 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच पूरी कर ली गई है जबकि साक्षात्कार के लिए गठित पैनल को स्वीकृति के लिए राजभवन भेज दिया गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, जांच में जिन अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त किए गए हैं, उन्हें इसके कारणों की जानकारी पत्र के माध्यम से दी जाएगी। आवेदन निरस्त होने या जांच प्रक्रिया पर आपत्ति रखने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि में अपना पक्ष रखने का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए 10 से 15 दिन का समय देने की तैयारी है। वहीं, राजभवन से साक्षात्कार पैनल को मंजूरी मिलने के बाद साक्षात्कार की तिथियां घोषित की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि भर्ती प्रक्रिया इस वर्ष के अंत तक पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

1:2:4 फार्मूले के तहत भर्ती के लिए प्रस्ताव
विश्वविद्यालय में शिक्षकों के स्वीकृत और उपलब्ध पदों के बीच अंतर को देखते हुए नए पदों की मांग भी शासन को भेजी गई है। विवि प्रशासन ने विवि अनुदान आयोग के मानकों के अनुरूप विभागवार शिक्षक संरचना तैयार की है। विवि में 1:2:4 फार्मूले (1 प्रोफेसर पर 2 एसोसिएट प्रोफेसर और 4 असिस्टेंट प्रोफेसर) तहत भर्ती की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि कई विभागों में शिक्षकों की संख्या निर्धारित आवश्यकता के अनुरूप नहीं है। नई नियुक्तियों और अतिरिक्त पदों की स्वीकृति से शिक्षण कार्य को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च में हुई थी विज्ञप्ति जारी
श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने बीते मार्च में शिक्षकों के 63 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर के 41, एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर के 11-11 पद शामिल हैं। 10 अप्रैल तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि थी। 24 अप्रैल तक आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी विवि मुख्यालय में जमा करानी थी।


- सभी आवेदनों की जांच पूरी कर ली गई है। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त हुए हैं, उन्हें इसकी वजह बताते हुए पत्र भेजे जाएंगे। वहीं, साक्षात्कार के लिए गठित पैनल राजभवन भेज दिया गया है। वहां से स्वीकृति संबंधी सूची मिलने के बाद विश्वविद्यालय साक्षात्कार की तिथियां घोषित करेगा। प्रो. एके महाजन, कुलपति, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed