{"_id":"57a393ba4f1c1bda762bbbc8","slug":"thieves-wrote-more-stuff-i-have","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने लिखा - ‘तुमसे ज्यादा सामान मेरे पास’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने लिखा - ‘तुमसे ज्यादा सामान मेरे पास’
श्यामपुर।
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
गुमानीवाला में चोरों ने घर के शीशे पर कुछ इस तरह से लिखा कि- तुम्हारे घर से ज्यादा सामान मेरे पास है।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुमानीवाला में बीती रात चोरों ने एक घर के गेट का दरवाजा तोड़कर लाखों के गहने और नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घर के लोग उस समय ऋषिकेश अस्पताल गए हुए थे। चोर जाते समय शीशे पर लिपस्टिक से लिखा हुआ एक नोट छोड़ गए कि मेरे पास तुमसे ज्यादा सामान है।
चीनी गोदाम मार्ग पर विजयपाल सिंह पयाल का आवास है। बुधवार रात करीब नौ बजे वह अपनी बीमार रिश्तेदार को लेकर ऋषिकेश अस्पताल चले गए। बृहस्पतिवार सुबह जब अस्पताल से घर वापस आये तो उनके होश उड़ गये। गेट का ताला टूटा हुआ था। आलमारी खुली थी और सारा सामान बिखरा था। लॉकर में रखे आभूषण, नकदी के अलावा लैपटॉप गायब मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पयाल ने बताया कि चोर करीब साठ हजार रुपये नकद और कीमती जेवरात ले उड़े हैं। चौकी इंचार्ज दीपक तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर कितने बेखौफ थे, इसकी बानगी उस समय सामने आई जब घर के शीशे पर चोरों द्वारा लिखा मिला कि तुम्हारे से ज्यादा सामान मेरे पास है। घटना पर कांग्रेसी नेता मनोज गुसाईं ने आक्रोश जताया। उन्होंने पुलिस ने वारदात के जल्द खुलासे की मांग की है।