फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Thieves jumped from the third floor, one hospitalized

Rishikesh News: चोरों ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, एक अस्पताल में भर्ती

Wed, 22 Oct 2025 01:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 22 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Thieves jumped from the third floor, one hospitalized
16 चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस।संवाद
गंगानगर गुलाटी प्लॉट में दो चोरों ने दिनदहाड़े एक घर में धावा बोल दिया। बच्चों के शोर मचाने पर चोरों ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिसमें एक चोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चोर को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया है। इस संबंध में किसी भी पक्ष से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन




सोमवार दोपहर दीपावली की खरीदारी के लिए निकले मकान स्वामी की गैरमौजूदगी में चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसे। घर में मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर एक चोर कैंची लेकर उनके पीछे दौड़ा। बच्चों ने गेट के बाहर जाकर शोर मचाया। स्थानीय लोगो के एकत्र होने पर दोनों चोर तीसरी मंजिल के ऊपर चढ़ गए और सीसीटीवी की तार तोड़कर उसके सहारे मकान की तीसरी मंजिल से कूद पड़े।
विज्ञापन


एक चोर नीचे कूद कर भागने में कामयाब रहा लेकिन दूसरा चोर नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चोर को 108 की मदद से एम्स में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

शहर में बढ़ रहा अपराध



शहर में लगातार अपराध बढ़ रहा है। कहीं नशेड़ियों का आतंक तो कही चोरों की दहशत बनी हुई है। पुलिस अपराध पर नियंत्रण में कामयाब होती नहीं दिख रही है। जिससे स्थानीय निवासियों में भी आक्रोश पनप रहा है। वहीं शहर में अधिकांश सीसीटीवी कैमरे भी खराब पड़े हैं।


---



तीसरे मंजिल से कूदे चोर को एम्स में भर्ती कराया गया है। दूसरे फरार चोर को तलाश किया जा रहा है। हालांकि इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। - केसी भट्ट, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed