फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   There will be no waterlogging in the markets

बाजारों में नहीं होगा जलभराव

Mon, 26 Oct 2020 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
There will be no waterlogging in the markets
क्षेत्र रोड पर नाले के ऊपर बनाई जा रही जाली का निरीक्षण करती मेयर अनिता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। तीर्थनगरी के बाजारों जलनिकासी की समस्या स्थाई समाधान करने के लिए नगर निगम की ओर से नालियों के जाल बदलने का काम किया जा रहा है। निगम की ओर से नालियों में बरसाती पानी की निकासी के लिए जर्जर पाइपों को भी बदलकर नई पाईप लाइन डाली जा चुकी है। सभी निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए मेयर अनिता ममगाईं टीम के साथ क्षेत्र रोड पर पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि अब बाजारों में जलभराव की समस्या नहीं होगी। जिन स्थानों पर नाली के पाइप जर्जर हो रखे थे, उन्हें बदलने का काम किया जा चुका है। अब नाली के जाल बदलने का काम किया जा रहा है। बाजार में कई स्थानों पर जलभराव होने से व्यापारियों के साथ ही ग्राहकों को भी परेशानी होती थी। टाइल्स भी लगवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था को निर्धारित समयावधि में काम पूरा करने को कहा गया है। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के सहायक अभियंता आनंद मिश्रवाण, जल संस्थान के जेई वीरेंद्र राणा, पार्षद रीना शर्मा, पार्षद विजय बडोनी, पार्षद कमला गुनसोला, पार्षद अजीत गोल्डी, नितिन गुप्ता, राजेश भट्ट, पंकज शर्मा, सुनील उनियाल, मदन कोठारी, हितेंद्र पंवार, प्रिंस डंग आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed