फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   There will be an election battle between the Youth Congress and the Elderly Congress.

ऋषिकेश में युवा कांग्रेस और बुजुर्ग कांग्रेस के बीच होगी चुनावी जंग

Fri, 28 Jan 2022 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
There will be an election battle between the Youth Congress and the Elderly Congress.
12 निर्दलीय प्रत्याशी शूरवीर सिंह सजवाण को हाथ जोड़ते कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला। - फोटो : RISHIKESH
चुनावी मैदान में राजनीतिक दलों की सेनाएं उतर चुकी हैं, लेकिन ऋषिकेश विधानसभा में कांग्रेस दो धड़ों में बंट गई है। कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला को युवाओं का समर्थन मिल रहा है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस से बगावत के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ रहे शूरवीर सिंह सजवाण के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

बीते रविवार को शूरवीर सिंह सजवाण और कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ राणा फार्म में बैठक की थी। दोनों ने पार्टी प्रत्याशी के तौर पर ऋषिकेश विधानसभा से जयेंद्र रमोला के चयन पर कड़ी आपत्ति जताई थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पार्टी प्रत्याशी न बदलने पर दोनों नेताओं में से किसी एक को निर्दलीय चुनाव लड़ाने की चेतावनी दी थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत के समक्ष भी विरोध प्रकट किया था, लेकिन पार्टी ने अपने निर्णय को यथावत रखा। अब तय रणनीति के तहत राज्य गठन के बाद पहली विधानसभा में ऋषिकेश से विधायक बने शूरवीर सिंह सजवाण ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर नामांकन दाखिल कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला समेत विभिन्न्न वरिष्ठ नेताओं के शूरवीर का समर्थन करते बैनरों से अटा पड़ा है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शूरवीर का खुलकर समर्थन कर हैं। वहीं जयेंद्र रमोला को यूथ कांग्रेस के कोटे से टिकट मिला था। एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके साथ चल रहे हैं। ऐसे में अब ऋषिकेश में युवा कांग्रेस और बुजुर्ग कांग्रेस के बीच चुनावी रण के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed