फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   There is no provision of public toilets for tourists

Rishikesh News: दिउली बाजार में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से परेशान हो रहे यात्री और पर्यटक

Wed, 06 Nov 2024 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
There is no provision of public toilets for tourists
Iमहिला पर्यटक और यात्रियों को होती है सबसे ज्यादा परेशानीI
विज्ञापन


विकासखंड अंतर्गत दिउली बाजार में पर्यटक, यात्री और स्थानीय लोगों के लिए सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं है। इससे सबसे अधिक परेशानी महिला पर्यटक और यात्रियों को हो रही है। स्थानीय प्रशासन इस दिशा में कार्रवाई करने के बजाय उदासीन बना हुआ है।

लक्ष्मणझूला डीएम कैंप कार्यालय से मात्र 19 किमी दूर लक्ष्मणझूला-कांडी मोटरमार्ग पर दिउली बाजार है। ऋषिकेश बाजार और पर्वतीय मार्ग पर आने जाने वाले वाहन दिउली बाजार में पार्क होते हैं। इसके अलावा यहां पर इंटर कॉलेज, स्वास्थ्य केंद्र, बैंक, डाक घर और लघु बाजार हैं। यहां विभिन्न कार्यों से प्रत्येक दिन सैकड़ों राहगीरों का आना जाना लगा रहता है। दिउली बाजार में दुकान स्वामियों और दुकानों में काम कर रहे कर्मचारियों को सड़क के किनारे शौच के लिए जाना पड़ता है। ऐसे में सड़क पर पैदल चलने वाले स्कूली बच्चे एवं राहगीर दुर्गंध से परेशान होते हैं। वर्षों पूर्व यहां एक शौचालय बना था, लेकिन देखरेख के अभाव से वह जीर्ण-शीर्ण हालत में हैं। स्थानीय ग्रामीण प्रेम कुमार शर्मा, उपेंद्र सिंह, शमशेर सिंह, रामेश्वर प्रसाद, तेजपाल सिंह, हरदीप कैंतुरा, शुभम सिंह, अनिल असवाल ने बताया कि रोजाना नीलकंठ मंदिर पहुंचने वाले दर्जनों श्रद्धालु और पर्यटक भी चाय नाश्ते के लिए दिउली बाजार पहुंचते हैं। वह भी शौचालय के लिए परेशान होते हैं। महिला यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। डीएम कैंप कार्यालय से लेकर यमकेश्वर तहसील तक इस रूट पर एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है। सरकारी स्तर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत सरकार कई दावे करती है, लेकिन यमकेश्वर विकासखंड में यह दावे झूठे साबित होते हैं। लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन की ओर से दिउली बाजार में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण होना चाहिए। इसके लिए शासन प्रशासन से पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन




I
I

I
I

Iदिउली बाजार में शौचालय निर्माण के लिए संबंधित ग्राम पंचायत से प्रस्ताव है तो प्राथमिकता से उस पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही विकासखंड को प्रमुखता से इस ओर ध्यान देने के लिए निर्देशित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I

Iचतर सिंह चौहान, एसडीएम यमकेश्वरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed