फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   There is good news for farmers sowing Kharif crops. Under the Pradhan Mantri Kisan

Rishikesh News: मात्र 127 रुपये में होगा खरीफ की फसलों का बीमा

Sat, 04 Jul 2026 02:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 04 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
There is good news for farmers sowing Kharif crops. Under the Pradhan Mantri Kisan
खरीफ की फसल की बुआई करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री किसान फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसान मात्र 127 रुपये प्रति बीघा देकर अपनी धान और दूसरी खरीफ की फसलों का बीमा करा सकते हैं। खरीफ की फसल के लिए बीमा कराने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री बीमा योजना के अंतर्गत सूखा, बाढ़ ओलावृष्टि, कीटों के हमले, अतिवृष्टि या अन्य आपदाओं में बीमा कंपनी किसानों को 6082 रुपये प्रति बीघा देगी। इसके लिए किसानों को फसल खराब होने के 72 घंटों के अंदर बीमा कंपनी, कृषि अधिकारियों या टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना देनी होगी। जिसके बाद कृषि अधिकारी, बीमा कंपनी और राजस्व विभाग की टीम द्वारा संबंधित किसान की खराब हुई फसल का सर्वे कर तय किया जाएगा कि कितने प्रतिशत फसल खराब हुई है। सौ प्रतिशत फसल खराब होने पर किसान को 6082 रुपये प्रति बीघा दिया जाएगा। पचास प्रतिशत पर आधा और उससे कम पर और कम मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन


फसल बीमा योजना में सबसे अच्छी बात ये होगी कि किसानों को फसल खराब होने पर किसी भी अधिकारी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नुकसान की सर्वे रिपोर्ट संबंधित अधिकारी किसान के खेत में किसान के सामने ही तैयार करेंगे। जिसके बाद फसल बीमा की पूरी धनराशि सीधे किसान सम्मान निधि की तरह किसानों के खातों में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूखा, बाढ़ ओलावृष्टि, कीटों के हमले, अतिवृष्टि आदि का सबसे अधिक असर धान की फसल पर होता है। इसलिए धान की फसल बोने वाले किसानों के लिए यह बीमा योजना मददगार साबित हो सकती है। फसल बीमा योजना कराने के लिए फार्मर रजिस्ट्री होना जरूरी है। संवाद

---
फसल बीमा के लिए ऐसे करें आवेदन

किसान कृषि अधिकारियों से मिलकर संबंधित बीमा कंपनी से संपर्क कर अपना बीमा करा सकते हैं। वहीं सीएससी केंद्रों में जाकर भी निशुल्क अपना फसल बीमा कराया जा सकता है। फसल बीमा कंपनी की प्रबंधक रोशनी ने कहा कि फसल बीमा योजना किसानों के लिए वरदान है। किसानों को अपनी फसल के नुकसान की भरपाई के लिए फसल का बीमा जरूर कराना चाहिए। फसल खराब होने पर बीमा की धनराशि सीधे किसानों के खातों में आएगी। वहीं अगली खरीफ की फसल से फसल बीमा योजना में वन्य जीवों से हुए नुकसान की भरपाई को भी शामिल किया जाएगा।

---

- मात्र 127 रुपये की प्रीमियम पर फसल का बीमा किया जा रहा है, जिसका सभी किसानों को लाभ लेना चाहिए। प्रदेश और केंद्र सरकार किसानों की फसलों को आपदाओं से बचाने के लिए इस योजना को लेकर आई है। - प्रियंका थपलियाल, ब्लॉक कृषि अधिकारी डोईवाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed