फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   There is a shortage of forest guards in the Gauhari range

Rishikesh News: एक वन रक्षक संभाल रहे तीन-तीन बीटों की जिम्मेदारी

Thu, 29 Feb 2024 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
There is a shortage of forest guards in the Gauhari range
Iराजाजी टाइगर रिजर्व के गौहरी रेंज में वन रक्षकों की कमी, गश्त हो रही प्रभावितI
विज्ञापन




राजाजी टाइगर रिजर्व के गौहरी रेंज में वन रक्षकों की कमी चल रही है। एक वन रक्षक तीन-तीन बीटों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जिससे उन्हें बीट क्षेत्रों में गश्त करने में परेशानी हो रही हैं। हाथी बाहुल्य क्षेत्र में पेट्रोलिंग और पहाड़ी में वन कर्मचारियों को रेस्क्यू करने में भी परेशानी हो रही है।

पार्क क्षेत्र के गौहरी रेंज में 13 बीट हैं। जिसमें बिजनी सेक्शन में बिजनी, मराल, माला, पलेलगांव, बिंध्यवासीनी सेक्शन में धमांद, बिंध्यवासीनी, कुनांऊ सेक्शन में कुनांऊ, खदरी, पोखरी, लक्ष्मणझूला सेक्शन में लक्ष्मणझूला, चुरानी गार्ड, तांबाखानी, मौन शामिल हैं। नियमानुसार सभी बीटों में एक-एक वन रक्षक की तैनाती होती है। लेकिन वर्तमान समय में इस रेंज में नौ ही वन रक्षक तैनात हैं। इसमें से दो वन रक्षक ट्रेनिंग पर चले गए हैं। दो वन रक्षकों का अन्य विभाग में चयन हो गया है। जिसके कारण इनकी बीट रिक्त चल रही हैं।
विज्ञापन


एक बीट में एक वन रक्षक और उसके साथ एक सहायक होता है। टाइगर रिजर्व होने के कारण सभी बीटों में एक-एक वन रक्षक की तैनाती अनिवार्य है। लेकिन गौहरी रेंज वन रक्षकों की कमी से जूझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




I
I

Iबीते छह महीने से रेंज क्षेत्र में वन रक्षकों का पद रिक्त हैं। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। रिक्त पदों को शासन स्तर पर ही भरा जाएगा। वन रक्षक की कमी होने से उन्हें पार्क क्षेत्र गश्त करने में परेशानी होती है। एक वन रक्षक तीन-तीन बीटों की जिम्मेदारी संभाल रहा है। - राजेश जोशी, रेंज अधिकारी गौहरीI

28जेएनडी12-जंक्शन पर पहुंची एक्सप्रेस टे्रन में सवार होते यात्री। संवाद

28जेएनडी12-जंक्शन पर पहुंची एक्सप्रेस टे्रन में सवार होते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed