फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   "Then in 2017, Congress'

‘2017 में फिर कांग्रेस सरकार’

Thu, 08 Sep 2016 12:56 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Thu, 08 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
"Then in 2017, Congress'
मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : amar ujala

‘कांग्रेस पार्टी 2017 के विधानसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं के बलबूते बड़ी कामयाबी हासिल कर दोबारा सत्ता में आएगी।’ यह कहना मुख्यमंत्री हरीश रावत का है। वह बुधवार को रानीपोखरी में कांग्रेस परवादून जिले के बूथ, बाजार और ग्राम कमेटी के अध्यक्षों के जिला स्तरीय सम्मेलन में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड के विकास का रोडमैप तैयार कर इस पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। जनता को इसका दीर्घकालीन लाभ धीरे-धीरे मिलना शुरू होगा।

विज्ञापन


सम्मेलन में भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए सीएम ने कहा कि राज्य सरकार के विकास कार्यों के आगे विपक्ष बेबस हो गया है। उनके हर सवाल के जवाब कांग्रेस संगठन और सरकार के पास हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के उपेक्षित, पिछड़े और निर्धन वर्ग, महिलाओं, आम लोगों के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि सम्मेलन का मकसद बूथ को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का सुझाव लेना है। संगठन ग्राम स्तर तक प्रभावी हो रहा है। इसलिए प्रदेश भर में सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


डोईवाला विधायक हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की फेहरिस्त काफी लंबी है। सरकारों के कार्यों से जनता संतुष्ट है। सम्मेलन में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. केएस राणा, अब्दुल रज्जाक, प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला, प्रभारी वीरेंद्र बुटोला, सह प्रभारी कृष्णा बहुगुणा, धीरेंद्र चौहान, संजय पोखरियाल ने भी विचार रखे। सम्मेलन में आयोजक ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल, सागर मनवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, मनवीर सिंह, मालती चौहान आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दल बदलने वाले विधायकों और भाजपा पर निशाना 
तबियत खराब होने के बावजूद रानीपोखरी में कांग्रेस के बूथ सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के विधायकों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि स्वयं के लाभ के लिए दल बदलने वालों ने राज्य को राजनीतिक अस्थिरता के हवाले कर दिया है, इन लोगों को चुनावों में जनता सबक सिखाएगी। ऐसे लोग दोबारा विधानसभा में नहीं पहुंच सकेंगे। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा का मुकाबला सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाकर करें। 

सीएम के आने से पहले निकल गए प्रदेश अध्यक्ष
मुख्यमंत्री हरीश रावत के सम्मेलन में आने से करीब 20 मिनट पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के कार्यक्रम से चले जाने पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मंच से उनके जाने का जिक्र नहीं होने पर लोग इसे सरकार और संगठन के बीच तकरार की वजह मान रहे हैं। हालांकि कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने ऐसे तथ्यों को खारिज करते हुए कहा कि प्रदेेश अध्यक्ष का जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली जाना प्रस्तावित था। लिहाजा वह समय से चले गए थे। वहीं, मुख्यमंत्री निर्धारित समय से विलंब से पहुंचे।

कार्यकर्ताओं ने सुझाव के साथ खिंचाई भी की
सम्मेलन में कार्यकर्र्ताओं की भीड़ से गदगद संगठन को सुझाव के साथ खिंचाई भी झेलनी पड़ी। किसी ने गुटबाजी तो किसी ने संगठन के पक्षपातपूर्ण रवैये पर सवाल उठाए। ऋषिकेश के गुरविंदर सिंह ने गुटबाजी को विराम लगाने की बात की। छात्र नेता विवेक तिवारी ने जिला परवादून का अध्यक्ष जल्द घोषित करने की मांग की। अठूरवाला के सुरेंद्र नेगी ने कहा कि किसी एक कार्यकर्ता को अधिक जिम्मेदारी दी जाती है तो किसी को कोई काम ही नहीं सौंपा जाता है यह पूरी तरह गलत है। देवीदास ने बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करने पर जोर दिया। ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल, सागर मनवाल, अनुग्रह शर्मा, बीएस मिंया, पूर्णा तिवारी आदि कार्यकर्तओं ने भी सुझाव दिए।


मानदेय प्राप्त शिक्षकों को नियमित करने की मांग
शासन की ओर से मानदेय प्राप्त पीटीए शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी अश्वनी कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। इसमें उन्होंने मानदेय प्राप्त राज्य के 461 पीटीए अध्यापकों को तदर्थ नियुक्ति दिलाने की मांग की है। कहा कि शिक्षकों की स्थिति बेहद दयनीय है। लिहाजा सरकार को उनसे सहानुभूति रखते हुए उन्हें नियमित करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed