फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Theft in teacher's house in Khand village in broad daylight

Rishikesh News: खांड गांव में दिनदहाड़े शिक्षक के घर में चोरी

Thu, 06 Mar 2025 01:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 06 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Theft in teacher's house in Khand village in broad daylight

विज्ञापन
थाना रायवाला अंतर्गत ग्राम पंचायत खांड गांव में चोरों ने दिनदहाड़े एक शिक्षक के घर में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खांड गांव निवासी सुमन बाला पत्नी प्रमोद कुमार ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने बच्चों को लेने स्कूल गई हुई थी। बच्चों को लेकर जैसे ही वह वापस लौटी तो घर का दरवाजा खुला हुआ देखा। कमरे के भीतर का सारा सामान बिखरा हुआ था। आलमारी खुली पड़ी थी और लॉकर टूटा हुआ था।
विज्ञापन




पीड़िता ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर दी। इसके बाद रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़िता ने बताया कि घर में रखे 20 हजार नकद और कुछ जेवरात चोरी हुए हैं। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह रोज बच्चों को लेने के लिए स्कूल जाती है। अनुमान लगाया जा रहा है चोरी की घटना को अंजाम देने वालों को इस बात की जानकारी रही होगी। मकान के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। कमरों के दरवाजे पर ताले नहीं थे। चोर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। वहीं आलमारी के ताले पर किसी भारी हथियार से वार किया गया था। उप निरीक्षक कुशाल सिंह रावत ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद की पुलिस टीम जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed