Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Theft in mobile shop before Dhanteras, thieves made away

Rishikesh News: धनतेरस से पहले मोबाइल की दुकान में चोरी, महंगे फोन ले उड़े चोर

Fri, 06 Nov 2026 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 06 Nov 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Theft in mobile shop before Dhanteras, thieves made away
- शटर का ताला तोड़कर वारदात को दिया अंजाम, सीसीटीवी की तार काटकर डीवीआर भी ले गए शातिर
विज्ञापन

ऋषिकेश। धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर जहां दुकानदार बाजारों में सजावट और सामान की तैयारियों में जुटे हैं तो वहीं चोरों ने आईडीपीएल सिटी गेट के समीप गीतानगर में एक मोबाइल दुकान को निशाना बना लिया। बृहस्पतिवार रात दुकान स्वामी अपनी दुकान की साफ सफाई कर मोबाइल फोन को दुकान के काउंटर में सजा कर अपनी घर की ओर रवाना हो गए। तभी देर रात्रि शातिर चोर दुकान का शटर तोड़कर करीब 40 लाख रुपये कीमत के महंगे मोबाइल फोन और 10 से 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। धनतेरस से ठीक एक दिन पहले हुई इस चोरी से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

शुक्रवार सुबह दुकान स्वामी जब दुकान खोलने पहुंचा तो शटर का ताला टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और सभी मोबाइल फोन गायब थे। गल्ले में रखी नकदी भी चोर ले गए थे। चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की तार काट दी। इतना ही नहीं पहचान छिपाने के लिए कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। दुकान स्वामी ने आईडीपीएल चौकी में चोरी की घटना की तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। घटनास्थल पर टीम भेजकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed