{"_id":"58adf4c14f1c1b5e15b23d32","slug":"theft-in-ghisirpari-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"घिसरपड़ी गांव में दिनदहाडे़ चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घिसरपड़ी गांव में दिनदहाडे़ चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/डोईवाला।
Updated Thu, 23 Feb 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : Demo Pic
घिसरपड़ी गांव के घर से चोरों ने बुधवार को दिनदहाड़े नकदी और कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस घर से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर तलाश में जुट गई है। वहीं दिनदहाड़े वारदात से लोगों में खासा आक्रोश है।
विज्ञापन
कोतवाली के घिसरपड़ी खत्ता गांव में चोरों ने बुधवार दिनदहाडे़ घिसरपड़ी गांव निवासी रघुबीर पाल सिंह के बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने इनके घर से आठ हजार छह सौ रुपये और अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। रघुबीर पाल सिंह ओर्डिनेंसट फैक्ट्री में काम करते हैं। उनकी पत्नी भी घर से बाहर रहती हैं।
विज्ञापन
घुबीर पाल सिंह के अनुसार बुधवार सुबह एसजीआरआर में अध्ययन करने वाली उनकी पुत्री शालिनी भी घर से चली गई थी। दिन में घर बंद रहा। बेटी शालिनी जब स्कूल से घर लौटी तो पीछे का दरवाजा टूटा मिला। घर के अंदर सामान अस्त व्यस्त पड़ा था।
विज्ञापन
शालिनी की सूचना पर आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। चोर खिड़की के सरिए उखाड़कर घर के अंदर घुसे थे। कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। घर से कुछ ही दूरी पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।