फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Theft from three flyovers and bridges in five months

फ्लाइओवरों से चोरी हो रही क्रास ब्रेसिंग, खतरे में लोगों की जान

Tue, 08 Mar 2022 08:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 08:43 PM IST
विज्ञापन
Theft from three flyovers and bridges in five months
हरिद्वार देहरादून हाइवे पर फ्लाइओवरों और पुलों से एक के बाद क्रास ब्रेसिंग चोरी होने का खुलासा हुआ है। माहिर चोर लालतप्पड़ फ्लाइओवर, तीन पानी फ्लाइओवर और सौंग नदी पुल से क्रास ब्रेसिंग निकालकर ले गए। पिछले साल अक्तूबर 2021 से क्रास ब्रेसिंग की चोरी का सिलसिला जारी है। क्रास ब्रेसिंग पुलों पर पड़ने वाले वजन को बांट देती है जिससे किनारों पर दबाव नहीं पड़ता है। क्रास ब्रेसिंग न होने पर फ्लाइओवरों और पुलों के अधिक दबाव पड़ने पर धराशायी होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

हरिद्वार देहरादून के नेशनल हाइवे के फ्लाइओवर और पुल चोरों के शातिर गिरोह के निशाने पर है। चोर फ्लाइओवरों और पुलों के नीचे लगाइ जाने वाली एंगलनुमा क्रास ब्रेसिंग को चोरी कर रहे हैं। क्रास ब्रेसिंग को निकालना कोई आसान काम नहीं है। कार्यदायी एजेंसी सेतू निगम के सहायक अभियंता ओपी राम ने बताया कि पिछले साल अक्तूबर में चोरों ने लालतप्पड़ फ्लाइओवर से क्रास ब्रेसिंग चोरी हुई थी। इसके बाद चोर तीन पानी फ्लाइओवर से भी क्रास ब्रेसिंग निकाल कर ले गए। हाल में चोर सौंग नदी पुल की क्रास ब्रेसिंग उड़ा ले गए। चोर इन फ्लाइओवरों और पुलों पर कई बार क्रास ब्रेसिंग चोरी कर चुके हैं। सहायक अभियंता ओपी राम ने बताया कि मामले में रायवाला पुलिस को लिखित शिकायत भी दी जा चुकी है।
विज्ञापन

अंतरराज्यीय गिरोह का हो सकता है काम
- कार्यदायी संस्था सेतू निगम के अधिकारियों के मुताबिक फ्लाइओवर और पुल से क्रास ब्रेसिंग को निकालना किसी सामान्य चोर गिरोह का काम नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि क्रास ब्रेसिंग को लगाने और निकालने के लिए एक विशेष तरह की मशीन और औजारों की जरूरत होती है। यह मशीन उत्तराखंड में नहीं मिली है। मशीन को दिल्ली से मंगाई जाती है। अधिकारियों ने बताया कि यह गिरोह तकनीकी रूप से काफी दक्ष है। इसलिए ही क्रास ब्रेसिंग को निकाल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की नजर में मामला संदिग्ध
- रायवाला थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि पांच महीने पूर्व क्रास ब्रेसिंग की चोरी को लेकर यूपी सेतू निगम से शिकायत मिली थी। चोरी किया हुआ काफी माल क्षेत्र में लावारिस हालत में सड़क पर पड़ा बरामद हुआ था। किसी चोर के लिए 20-25 फीट के फ्लाइओवर और पुल पर नीचे की ओर चढ़कर विशेष मशीन और औजारों से क्रास ब्रेसिंग को निकालना लगभग असंभव है। इसमें घंटों का समय लगता है और चोरी के दौरान पकड़े जाने का अंदेशा भी रहता है। पुलिस भी क्षेत्र में लगातार गश्त करती रहती है। ऐसे में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed