{"_id":"6451706da4c5b17da600cfa7","slug":"the-young-man-who-was-slapped-by-the-minister-his-wife-is-asking-where-is-my-husband-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-43-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: मंत्री ने जिस युवक को थप्पड़ मारा, उसकी पत्नी पूछ रही- कहां हैं मेरे पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: मंत्री ने जिस युवक को थप्पड़ मारा, उसकी पत्नी पूछ रही- कहां हैं मेरे पति
विज्ञापन
मंत्री से हाथापाई के बाद से घर नहीं पहुंचा सुरेंद्र, मोबाइल भी आ रहा बंद
ऋषिकेश। स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री से हाथापाई के बाद सुरेंद्र सिंह नेगी देर रात तक घर नहीं आया। सुरेंद्र का मोबाइल भी स्विच ऑफ चल रहा है। सुरेंद्र को सकुशल घर वापस छोड़े जाने के लिए स्थानीय निवासियों ने देर रात एम्स चौकी का घेराव भी किया। वहीं सुरेंद्र की पत्नी ने कहा कि पुलिस बताए कि उसका पति कहा हैं।
मंगलवार दोपहर बाद करीब दो बजे सुरेंद्र की स्थानीय विधायक केबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से बहस के बाद हाथापाई हुई थी। घटना के तुरंत बाद सुरेंद्र सिंह नेगी का स्विच ऑफ हो गया था। जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के इशारे पर सुरेंद्र को गायब कराए जाने का पुलिस पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में प्रदर्शन भी किया था। बाद में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जबरन थाने से बाहर कर दिया था।
सुरेंद्र के घर के सामने जमा हुए स्थानीय लोग
देर रात तक जब सुरेंद्र सिंह नेगी घर वापस नहीं लौटा तो स्थानीय निवासी सुरेंद्र के घर के बाहर जमा हो गए। सुरेंद्र नेगी के छोटे भाई मनवर नेगी ने बताया कि करीब पौने आठ बजे रात पुलिस उनके भाई को लेकर घर के नीचे आई। पुलिस ने मुझसे एक पेपर पर हस्ताक्षर करवाए और भाई को गाड़ी से नीचे उतार दिया। लेकिन अचानक सुरेंद्र को गाड़ी में बैठा कर ले गए और अभी तक मेरे भाई का कोई पता नहीं है। सुरेंद्र की पत्नी दमयंती नेगी ने कहा कि एक बजे से उसकी अपने पति से बात नहीं हुई है। पुलिस बताए कि मेरा पति कहा हैं। स्थानीय निवासी चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि जब सुरेंद्र के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं है तो पुलिस उसे घर क्यो नहीं छोड़ रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस कर कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताते हुए देर रात एम्स चौकी का घेराव भी किया।
विज्ञापन
--
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक पर मंत्री के गनर गौरव राणा ने मारपीट, गाली-गलौज और लोकसेवा के काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। युवक से कोतवाली में पूछताछ की जा रही है।