फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The young man who came to hang out with friends drowned in the Ganges

Rishikesh News: दोस्तों के साथ घूमने आया युवक गंगा में डूबा

Mon, 29 May 2023 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
The young man who came to hang out with friends drowned in the Ganges
बदरीनाथ राजमार्ग पर कौड़ियाला-सिंगटाली के पास गंगा में नहाते समय एक युवक तेज बहाव की चपेट में आ गया। थाना मुनि की रेती पुलिस और एसडीआरएफ ढालवाला ने गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने युवक को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि त्यूणी का रहने वाला निशान सिंह रावत पुत्र होशियार सिंह अपने दोस्तों कैंपटी के शुभम, विकासनगर के अमन सिंह तोमर और त्यूणी के यश के साथ पौड़ी जनपद अंतर्गत थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र के सिंगटाली में घूमने आया था। इस दौरान चारों नहाने के लिए गंगा में उतर गए। नहाते समय निशान सिंह गंगा में डूब गया। निशान को डूबता देख उसके साथियों ने शोर मचाया और तुरंत इसकी सूचना मुनि की रेती पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ ढालवाला की डाइविंग टीम मौके पर पहुंचे। डाइवर मातबर सिंह ने अंधेरे में गंगा में करीब 15 से 20 फीट गहराई में जाकर निशान को बाहर निकाला, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। थाना लक्ष्मणझूला के प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि शव का पंचनामा भर शव को पीएम के लिए एम्स में भेज दिया है। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed