फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The young man had to cross the Ganges river

गंगा नदी पार करना युवक को पड़ा भारी 11

Sun, 19 Jun 2022 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
The young man had to cross the Ganges river
बदरीनाथ राजमार्ग स्थित ब्यासी के पास गंगा नदी पार करना एक युवक को भारी पड़ गया। गंगा में तैरने के जुनून में युवक की जान पर बन आ गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना ब्यासी चौकी पुलिस को दी। ब्यासी चौकी पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

ब्यासी चौकी पुलिस ने बताया कि रविवार को यूपी के गाजियाबाद के कुछ पर्यटक ब्यासी घूमने के लिए आए थे। टीम में सुमित ने गंगा को एक किनारे से तैरकर दूसरे किनारे तक जाने का प्रयास किया। इस दौरान वह अचानक नदी के बीच में लहरों के साथ बहने लगा। युवक को बहता देख अन्य दोस्तों में चीखपुकार मच गई। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने करीब 150 मीटर गहरी खाई से होते हुए नदी के किनारे रेेस्क्यू अभियान चलाया। गनीमत रहा कि युवक गंगा की तेज धाराओं में बहकर नदी के दूसरे किनारे जा पहुंचा। अभियान के तहत टीम को युवक नदी के किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ दिखाई दिया। टीम ने युवक को प्राथमिक उपचार देकर होश में लाए। होश में आने के बाद युवक को परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed