{"_id":"583f27f04f1c1b2d1ede7043","slug":"the-workshop-will-brainstorm-on-sleeping-sickness","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यशाला में होगा निद्रा रोग पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यशाला में होगा निद्रा रोग पर मंथन
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला।
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
निद्रा रोग
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी जौलीग्रांट में कार्यशाला के दौरान निंद्रा रोग से जुड़े कारण और उपचार को लेकर दो से चार दिसंबर तक मंथन होगा। कार्यशाला में देश-विदेश के सौ से अधिक विशेषज्ञ शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
एसआरएचयू हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के निद्रा रोग विभाग की पहल पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के सचिव और निद्रा रोग चिकित्सक डॉ. रवि गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला में बच्चों में होने वाले निद्रा रोग के लक्षण, बचाव और निदान पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
कार्यशाला में अमेरिका, इंग्लैंड, सिंगापुर, भारत सहित सौ से अधिक प्रतिनिधि प्रतिभाग करेेंगे। विशेषज्ञ निद्रा रोग से संबंधित विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देंगे। मेडिकल, नर्सिंग छात्र-छात्राओं के बीच कार्यशाला की थीम पर निबंध प्रतियोगिताएं भी होंगी। इसके अलावा वर्ल्ड स्लीप फेडरेशन की ओर से आयोजित परीक्षा में पासआउट डॉक्टर को स्लीप स्पेशलिस्ट का सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन