{"_id":"57f15ff44f1c1bb865574fbf","slug":"the-woman-was-injured-by-the-bear-to-grass","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास लेने गई महिला को भालू ने घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास लेने गई महिला को भालू ने घायल किया
अमर उजाला/ ऋषिकेश।
Updated Mon, 03 Oct 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश। घास लेने जंगल में गई महिला को एक भालू ने हमला कर घायल कर दिया। उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। टिहरी नरेंद्रनगर ब्लॉक के ग्राम मौंण पट्टी कुसणी निवासी शाखा देवी (65) पत्नी स्व. वीर सिंह रविवार सुबह घास लेने गांव के पास जंगल में गई थी। तभी अचानक भालू ने महिला पर हमला बोल दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग उस और दौड़ पड़े। लोगों को आते देख और शोर सुनकर भालू वहां से जंगल की ओर भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से महिला के बेटे नरेंद्र ने एसपीएस राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला को छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन
