{"_id":"58695c9b4f1c1bd606eeccfd","slug":"the-woman-bled-to-bear","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू ने महिला को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू ने महिला को किया लहूलुहान
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Mon, 02 Jan 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
bear
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कांड़ी के खंडगांव अमगांव में भालू ने हमला बोलकर एक महिला के गंभीर रूप से घायल कर दिया। भालू के हमले महिला का सिर और चेहरा लहूलुहान हो गया है। महिला को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अमगांव निवासी रीना देवी (26) पत्नी गब्बर सिंह रविवार शाम करीब 5:30 बजे घर से कुछ ही दूरी पर लकड़ी काट रही थीं। इस दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने उन पर हमला कर दिया। रीना ने बचाव में गुहार लगाने के साथ भालू से मुकाबला किया।
विज्ञापन
भालू के नाखूनों से रीना के सिर पर व चेहरे पर गहरे जख्म हो गए हैं। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़े। ग्रामीणों को आता देख भालू जंगल की ओर भाग निकला। इसके बाद परिजनों ने रीना को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लालढांग रेंज वन विभाग को सूचना दी है। लालढांग रेंज अधिकारी रमेश चंद्र कुकरेती ने बताया कि महिला पर भालू के हमले की सूचना मिली है। पीड़ित महिला को वन विभाग की ओर से मुआवजा दिया जाएगा।