{"_id":"65e8bb04e60e82760c0f2b64","slug":"the-wait-for-starting-heli-ambulance-service-from-aiims-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-365655-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: हेली एंबुलेंस सेवा का ट्रायल सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: हेली एंबुलेंस सेवा का ट्रायल सफल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को हुआ ट्रायल, मेरठ से आई हेली एंबुलेंस
एक माह के भीतर सेवा शुरू होने की उम्मीद
एम्स ऋषिकेश से हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होने का इंतजार अब जल्द समाप्त होगा। हेली एंबुलेंस सेवा का सफल ट्रायल किया गया। लोक सभा चुनावों को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है एक माह के भीतर सेवा शुरू कर दी जाएगी।
20 सितंबर 2022 को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में एम्स में हेली एंबुलेंस के संचालन की घोषणा की थी। हेली एबुलेंस सेवा का संचालन केंद्र और उत्तराखंड सरकार की 50-50 फीसदी की साझेदारी में होना है। अनुबंधित कंपनी एक महीने में 45 घायलों और मरीजों को निशुल्क हेली एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराएगी। हेली एंबुलेंस पूरे उत्तराखंड के साथ उत्तरप्रदेश के 100 किमी के दायरे में सेवा मुहैया कराएगी।
हेली एंबुलेंस सेवा शुरू किए जाने के लिए बुधवार को दो बार सफल ट्रायल किया गया। मेरठ से असेंबल्ड हेली एंबुलेंस बुधवार करीब सवा एक बजे एम्स हेलीपैड पर लैंड हुई। इसके लिए यहां पूर्व से ही तैयारियां की गई थी। ट्रायल के लिए हेलीपैड पर एंबुलेंस भी तैनात थी। लैंडिंग व टेक ऑफ के साथ ही एंबुलेंस से मरीजों को ट्राॅमा तक ले जाने का ट्रायल किया गया।
विज्ञापन
एम्स प्रशासन का कहना है कि ट्रायल पूर्ण रूप से सफल रहा है। संभावना जताई जा रही है कि एक माह के भीतर हेली एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन कर दिया जाएगा। ट्रायल के दौरान एम्स के उप निदेशक ले. कर्नल अमित परासर, हेली एंबुलेंस स्वास्थ्य सेवा के नोडल अधिकारी डाॅ. मधुर उनियाल, पीआरओ संदीप कुमार, मुख्य सुरक्षा अधिकारी कमांडेंट अनिल चंद्र, प्रशासनिक अधिकारी गौरव बडोला के साथ ही डीजीसीए व संबंधित एजेंसी के अधिकारी मौजूद रहे।
Iचारधाम यात्रा में मिलेगा फायदाI
इस बार चारधाम यात्रा मई माह से शुरू हो रही है। यदि अप्रैल माह में हेली एंबुलेंस सेवा शुरू हो गई तो इसका सर्वाधिक फायदा चारधाम यात्रा के दौरान मिलेगा। तीर्थ यात्री के गंभीर बीमार होने या चोटिल होने पर उसे तत्काल हेली एंबुलेंस से उपचार के लिए एम्स लाया जा सकेगा। दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों के लिए भी यह सेवा संजीवनी साबित होगी।
Iएम्स में हैं एक साथ तीन हेली एंबुलेंस उतरने की सुविधाI
एम्स ऋषिकेश में अगस्त 2020 में हेलीपैड सुविधा उपलब्ध हुई थी। यहां एक साथ तीन हेलीकाॅप्टर उतर सकते हैं। यहां अब तक 150 से अधिक मरीजों को हेली के माध्यम से उपचार के लिए लाया गया है। एम्स हेलीपैड पर वायु सेना का चिनूक भी उतर चुका है।
I- हेली एंबुलेंस सेवा के लिए बुधवार को सफल ट्रायल किया गया है। मेरठ से असेंबल्ड हेली एंबुलेंस ने एम्स हेलीपैड पर लैंड किया। संबंधित एजेंसी ट्रायल की रिपोर्ट डीजीसीए को भेजेगी। उम्मीद है कि जल्द ही हेली एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन किया जाएगा। - प्रो. मीनू सिंह, निदेशक, एम्स ऋषिकेशI