{"_id":"570a99b04f1c1bc26cc810c8","slug":"the-truck-fell-into-the-ditch-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक खाई में गिरा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक खाई में गिरा, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Mon, 11 Apr 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
ट्रक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे पर गूलर-ब्यासी के बीच एक ट्रक बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक की मौत हो गई और चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें दून हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
रविवार तड़के फर्नीचर से लदा एक ट्रक ऋषिकेश से श्रीनगर जा रहा था। बदरीनाथ हाईवे पर गूलर से करीब 100 मीटर आगे ब्यासी के समीप ट्रक पुल से गुजरा, इसी दौरान अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गया। हादसा होते देख वहां मौजूद राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से घायलों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक मौके पर ही एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने उसकी शिनाख्त अब्दुल (24) पुत्र मोहम्मद शाहिद निवासी मंडी मोहल्ला, माहीग्राम, रुड़की के रूप में कराई। घायल चालक राजकुमार (35) पुत्र मेर सिंह निवासी ग्राम पनियाला चांदपुर, रुड़की और मोहम्मद कादिर (22) पुत्र यूनुस निवासी मंडी मोहल्ला, माही ग्राम, रुड़की को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख उन्हें दून हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि खाई में गिरने से ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। ट्रक में फर्नीचर लदा हुआ था। मृतक और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।