फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   the truck fell into the ditch, a death

ट्रक खाई में गिरा, एक की मौत

Mon, 11 Apr 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Mon, 11 Apr 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
the truck fell into the ditch, a death
ट्रक - फोटो : amar ujala

बदरीनाथ हाईवे पर गूलर-ब्यासी के बीच एक ट्रक बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक की मौत हो गई और चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें दून हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


रविवार तड़के फर्नीचर से लदा एक ट्रक ऋषिकेश से श्रीनगर जा रहा था। बदरीनाथ हाईवे पर गूलर से करीब 100 मीटर आगे ब्यासी के समीप ट्रक पुल से गुजरा, इसी दौरान अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गया। हादसा होते देख वहां मौजूद राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से घायलों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक मौके पर ही एक की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी शिनाख्त अब्दुल (24) पुत्र मोहम्मद शाहिद निवासी मंडी मोहल्ला, माहीग्राम, रुड़की के रूप में कराई। घायल चालक राजकुमार (35) पुत्र मेर सिंह निवासी ग्राम पनियाला चांदपुर, रुड़की और मोहम्मद कादिर (22)  पुत्र यूनुस निवासी मंडी मोहल्ला, माही ग्राम, रुड़की को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख उन्हें दून हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि खाई में गिरने से ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। ट्रक में फर्नीचर लदा हुआ था। मृतक और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed