{"_id":"603a947e8ebc3e8c911c77c9","slug":"the-trade-organizations-end-rishikesh-news-drn372140036","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्म हुई व्यापारिक संगठनों की रार, नए संगठन का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खत्म हुई व्यापारिक संगठनों की रार, नए संगठन का गठन
विज्ञापन
हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता करते प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकरी।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। कोरोनाकाल से ऋषिकेश में चल रही व्यापारिक संगठनों के बीच की रार आखिरकार खत्म हो गई है। शनिवार को अलग-अलग व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने व्यापारिक हितों को देखते हुए एक संगठन बनाने का निर्णय लिया।
इसके बाद नगर उद्योग व्यापार महासंघ ऋषिकेश के नाम से नए व्यापारिक संगठन का गठन हो गया। व्यापार महासंघ के संयोजक राजीव मोहन अग्रवाल व प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश व्यापार महासंघ और नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का अस्तित्व समाप्त हो गया है। अब नगर उद्योग व्यापार महासंघ के नाम से नए व्यापारिक संगठन का गठन किया गया है। शनिवार को हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि पिछले कई महीने से ऋषिकेश नगर के मुख्य व्यापारियों ने नगर के व्यापारिक संगठनों की एका की मुहिम चला रखी थी। काफ़ी प्रयासों के बाद भी एका नहीं हो पाई थी, महानगर स्तर पर ऋषिकेश महानगर के पहले व्यापार महासंघ का गठन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर सदस्यता अभियान में भागीदारी की। एका होने के बाद सभी मिलकर नए नाम से व्यापार महासंघ का चुनाव करवाएंगे, हमारा एक ही परिवार है। हम नए सिरे से नए नाम के साथ मिलकर नगर में व्यापारियों के हितों की लड़ाई महासंघ के बैनर से लड़ी जायेगी और जल्द ही नई वोटर लिस्ट को तैयार कर चुनाव होगा।
इस मौके पर कृष्ण कुमार सिंघल, नवल कपूर, जयेंन्द्र रमोला, सूरज गुल्हाटी, हरगोपाल अग्रवाल, विनोद शर्मा, अजय गर्ग, सुभाष कोहली, यशपाल पंवार, अंशुल अरोड़ा, राजेश भट्ट, प्रतीक कालिया, विवेक वर्मा आदि व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
इंसेट
अध्यक्ष व महामंत्री ने किया बैठक का बहिष्कार
ऋषिकेश। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष संजय व्यास और महामंत्री ललित मोहन मिश्रा ने बैठक का बहिष्कार किया। पत्रकारवार्ता में शामिल होने आए अध्यक्ष और सचिव बैठक छोड़ चलते बने। सूत्रों की मानें तो व्यापार महासंघ के गठन में व्यापारियों में तालमेल नहीं बैठ रहा है।