फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The students were told about the importance of the Constitution.

Rishikesh News: छात्र-छात्राओं को बताया संविधान का महत्व

Wed, 26 Nov 2025 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
The students were told about the importance of the Constitution.
डोईवाला। संविधान दिवस और वंदेमातरम के 150वीं वर्षगांठ पर विद्यालयों में वंदे मातरम का सामूहिक ज्ञान और गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने संविधान को भारत की आत्मा बताया।
विज्ञापन

बुधवार को पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में वंदेमातरम का सामूहिक गान किया गया। छात्रा गिरिजा और आरूशा परवीन ने वंदे मातरम की महत्ता से रूबरू कराया। नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि वंदेमातरम ने ही देश की आजादी की लौ को प्रचंड बनाने का काम किया। प्रबंधक मनोज नौटियाल और प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने संविधान पर प्रकाश डाला। इस दौरान आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में अंजू को प्रथम स्थान मिला। दी प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल भानियावाला में आयोजित कार्यक्रम में दिनेश त्रिपाठी ने बच्चों को संविधान के संबंध में जानकारियां दी। इस दौरान प्रधानाचार्य श्वेता अग्रवाल, कमलेश बहुगुणा, वीरपाल आदि मौजूद थे। मेल्विन जोंस स्कूल में भी प्रधानाचार्य विदुषी शर्मा ने संविधान की प्रस्तावना पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed