फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The soldiers will take care of the health of the devotees.

Rishikesh News: केदारघाटी में श्रद्धालुओं की सेहत का ख्याल रखेंगे जवान

Sat, 25 Apr 2026 06:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 25 Apr 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
The soldiers will take care of the health of the devotees.

विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर तैनात एसडीआरएफ जवानों को श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच कर उचित परामर्श के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिंचोली क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच और जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद इस यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य जांच शुरू कर श्रद्धालुओं को परामर्श भी दिया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षित पैरामेडिक्स द्वारा यात्रा मार्ग से आवागमन कर रहे श्रद्धालुओं का निशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है, जिसमें रक्तचाप, शुगर स्तर, ऑक्सीजन स्तर आदि जांच की जा रही हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में होने वाली मुख्य स्वास्थ्य समस्याओं ऑक्सीजन की कमी, अत्यधिक थकान, रक्तचाप में उतार-चढ़ाव और चक्कर आना के संबंध में यात्रियों को जागरूक किया जा है। सेनानायक ने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य में गिरावट, अन्य आपात स्थिति निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र या चिकित्सा राहत पोस्ट से संपर्क किया जा सकता है। जवानों द्वारा त्वरित रेस्क्यू, स्ट्रेचर, अन्य आपात सहायता सुविधाएं देनी शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed